Top News

Sirmour: सतौन में पुलिस की बड़ी कार्र*वाई, बाइक सवार दो युवकों से 1 किलो 125 ग्राम चरस ब*रामद, दोनों गि*र#फ्तार...



 Sirmour: सतौन में पुलिस की बड़ी कार्र*वाई, बाइक सवार दो युवकों से 1 किलो 125 ग्राम चरस ब*रामद, दोनों गि*र#फ्तार...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की SIU नाहन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को 1 किलो 125 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चरस बरामद कर उनके खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार SIU नाहन की टीम सतौन बस स्टैंड के समीप गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि टीकाराम और मायाराम निवासी गांव बोहल, तहसील कमरऊ, शिलाई, सतौन व आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चरस बेचने के धंधे में संलिप्त हैं। सूचना के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिल नंबर HP85AA-0305 पर कमरऊ से सतौन की ओर आ रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कमरऊ की ओर से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर उस पर सवार दोनों व्यक्तियों की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 1 किलो 125 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मायाराम पुत्र स्वर्गीय खजान सिंह और टीकाराम पुत्र संतराम, निवासी गांव बोहल, डाकघर एवं तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Sirmour: Major police action in Sataun; 1.125 kg of charas (cannabis) seized from two men on a motorcycle; both arrested...

Sabse Tez Khabar/Paonta Sahib


As part of an ongoing anti-drug campaign in Sirmour district, the SIU (Special Investigation Unit) team from Nahan has carried out a significant operation, arresting two individuals with 1.125 kg of charas. The police seized the contraband and have registered a case against the accused at the Puruwala Police Station under the NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) Act. According to the police, the SIU Nahan team was on patrol near the Sataun bus stand when they received a tip-off that Tikaram and Mayaram—residents of Bohal village (Tehsil Kamrau, Shillai)—had long been involved in the sale of charas in the Sataun area and its surroundings. Acting on this information, the police team intercepted a motorcycle (HP85AA-0305) arriving from the direction of Kamrau and conducted a search of the two men on board. During the search, 1.125 kg of charas was recovered from their possession. The accused have been identified as Mayaram (son of the late Khajan Singh) and Tikaram (son of Santram), both residents of Bohal village, Post Office and Tehsil Kamrau, District Sirmour. The police have arrested both individuals and registered a case against them under the NDPS Act at the Puruwala Police Station. Further investigation into the matter is underway.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume