Top News

पांवटा साहिब में भाजपा की विशेष बैठक: 4-5 जुलाई को आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां...

पांवटा साहिब में भाजपा की विशेष बैठक: 4-5 जुलाई को आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां...

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 

भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब विधानसभा के दोनों मंडलों की विशेष संयुक्त बैठक रविवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, पांवटा साहिब में आयोजित की गई। बैठक में विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ।
बैठक में आगामी 4 और 5 जुलाई को पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न मोर्चों एवं कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

युवा मोर्चा को पंजीकरण एवं आवास व्यवस्था, किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा को साज-सज्जा, महिला मोर्चा को स्वागत तथा मंडल और एससी मोर्चा को भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं ओबीसी मोर्चा को भोजन वितरण और एसटी मोर्चा को पेयजल व्यवस्था का दायित्व दिया गया। प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के स्वागत की जिम्मेदारी भी मंडल स्तर के पदाधिकारियों को सौंपी गई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, महामंत्री रोहित चौधरी, राहुल चौधरी, मदनमोहन शर्मा, निर्मल कौर, अनिल सैनी, सुभाष चौधरी, चरणजीत सिंह चौधरी, राजेश चौधरी, नवीन शर्मा, मोहन सहोता, पवन चौधरी, सुरेखा चौधरी, त्रिशला देवी, सुरेश सैनी, अविनाश सैनी, नरेंद्र चौधरी, सर्वशक्ति भटनाकर, शमशेर अली, बलबीर धीमान, कुलदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume