Top News

नाहन बस स्टैंड पार्किंग में युवक से 5.270 ग्राम चरस बरामद, मामला दर्ज

नाहन, सिरमौर। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाहन पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस थाना नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 5.270 ग्राम चरस बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नियमित गश्त के दौरान एचआरटीसी बस स्टैंड नाहन की पार्किंग में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक के पास मादक पदार्थ होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 5.270 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान काकू राम पुत्र तोता राम निवासी गांव भाटगढ़, तहसील रेणुका जी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume