Top News

सिरमौर में नशे पर बड़ा प्रहार: 2.722 किलो चूरा*पोस्त के साथ आरो*पी गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड..


सिरमौर में नशे पर बड़ा प्रहार: 2.722 किलो चूरा*पोस्त के साथ आरो*पी गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल डिटेक्शन टीम, पांवटा साहिब ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद किया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेशल डिटेक्शन टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि राजबन कांटा के समीप एक व्यक्ति अपने रिहायशी मकान में मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है।

 सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाबू राम पुत्र भजीया राम, निवासी गांव भजौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, हाल निवासी मुगलावाला, डाकघर राजबन के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद किया। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इसे किस उद्देश्य से रखा गया था।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume