Top News

राजकीय महाविद्यालय शिलाई में ‘माई भारत’ जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को पोर्टल से जुड़ने का आह्वान..

 

राजकीय महाविद्यालय शिलाई में ‘माई भारत’ जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को पोर्टल से जुड़ने का आह्वान..


सबसे तेज खबर/ शिलाई


जिला सिरमौर के राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 एवं 2 के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ‘माई भारत (मेरा युवा भारत)’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा और प्रो. रंजना चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ठाकुर प्रियांश राणा ने विद्यार्थियों को ‘माई भारत’ पोर्टल की उपयोगिता, उद्देश्य और इसके माध्यम से मिलने वाले विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मंच युवाओं को स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक सेवा और सामाजिक अभियानों से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करता है। इस दौरान विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया, स्वयंसेवी गतिविधियों में भागीदारी, प्रमाण-पत्र प्राप्त करने तथा विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों से जुड़ने की जानकारी भी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए ‘सशक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान दें। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र ‘स्वयं से पहले आप’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्रहित की भावना है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं में सेवा, समर्पण, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।



‘My Bharat’ Awareness Program at Government College Shillai; Youth Urged to Join the Portal

Sabse Tez Khabar / Shillai


A ‘My Bharat’ (Mera Yuva Bharat) awareness program was organized on Thursday under the joint aegis of National Service Scheme (NSS) Units 1 and 2 of Government College Shillai, District Sirmaur. The event was conducted under the guidance of College Principal Gopal Bhardwaj and in the presence of NSS Programme Officers Prof. Yashpal Sharma and Prof. Ranjana Chauhan. During the program, Thakur Priyansh Rana provided students with detailed information regarding the utility and objectives of the ‘My Bharat’ portal, as well as the various opportunities available through it. He explained that this platform offers youth the chance to actively participate in nation-building by engaging in volunteering, skill development, leadership building, community service, and social campaigns. Students were also informed about the registration process on the portal, participation in volunteer activities, obtaining certificates, and joining various national campaigns. He urged the students to play their part as responsible citizens and contribute actively towards realizing the vision of ‘Empowered Youth, Developed India.’ Speakers emphasized that the NSS motto—‘Not Me, But You’—is not merely a slogan but embodies the spirit of social service and national interest. Such awareness programs play a crucial role in strengthening the values ​​of service, dedication, leadership, and social responsibility among the youth. A large number of volunteers and students participated in the event.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume