धर्मेंद्र चौधरी बने हिमाचल प्रदेश के पहले अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल L-1 प्रमाणित रेफरी एवं कोच..
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। धर्मेंद्र चौधरी ने अमेरिकन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFFI) एवं हरियाणा अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित फ्लैग फुटबॉल रेफरी/कोच L-1 सर्टिफिकेशन क्लिनिक सफलतापूर्वक पूरा कर प्रदेश के पहले L-1 प्रमाणित रेफरी एवं कोच बनने का गौरव हासिल किया है। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हरियाणा के करनाल स्थित द ब्रह्मानंद अकादमी में आयोजित किया गया। देशभर से आए प्रतिभागियों को खेल के नियम, रेफरिंग तकनीक, कोचिंग सिद्धांत, मैच प्रबंधन तथा फ्लैग फुटबॉल के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। धर्मेंद्र चौधरी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने प्रशिक्षकों, सहयोगियों तथा अमेरिकन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के गांव-गांव तक अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल को पहुंचाना तथा युवाओं को इस खेल से जोड़कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, कोच एवं रेफरी तैयार करना है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण गोयल, सदस्य सुधीर रूबी, सुखविंदर चौधरी, नवप्रीत, पवन चौधरी तथा आर.आर. स्पोर्ट्स के संचालक राहुल रमोल ने धर्मेंद्र चौधरी (जनरल सेक्रेटरी) को L-1 सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि धर्मेंद्र चौधरी की यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश में अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल के विकास को नई दिशा देगी और राज्य के युवाओं के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसरों के द्वार खोलेगी।
Dharmendra Chaudhary Becomes Himachal Pradesh's First American Flag Football L-1 Certified Referee and Coach
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
It is a moment of pride for the sports fraternity of Himachal Pradesh. Dharmendra Chaudhary has achieved the distinction of becoming the state's first L-1 certified referee and coach after successfully completing the Flag Football Referee/Coach L-1 Certification Clinic organized by the American Football Federation of India (AFFI) and the Haryana American Football Association. This two-day training program was held at The Brahmanand Academy in Karnal, Haryana. Participants from across the country received practical and theoretical training on the rules of the game, refereeing techniques, coaching principles, match management, and various aspects related to the development of flag football. Dharmendra Chaudhary credited this achievement to his trainers, colleagues, and the American Football Federation of India. He stated that his goal is to take American flag football to every village in Himachal Pradesh and to engage the youth in the sport, thereby grooming players, coaches, and referees for national and international levels. On this historic achievement, American Flag Football Association President Arun Goyal, along with members Sudhir Ruby, Sukhvinder Chaudhary, Navpreet, Pawan Chaudhary, and RR Sports Director Rahul Ramol, extended their heartfelt congratulations and best wishes to Dharmendra Chaudhary (General Secretary) for successfully completing the L-1 certification course. The sports community believes that this achievement by Dharmendra Chaudhary will give a new direction to the development of American flag football in Himachal Pradesh and open doors to new opportunities for the state's youth at both national and international levels.

एक टिप्पणी भेजें