सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राजगढ़ में सांस्कृतिक समारोह
सबसे तेज खबर/ राजगढ़:
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 20 अगस्त को राजगढ़ में लोक संस्कृति कला मंच की ओर से भव्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, साहित्यकारों, लोक कलाकारों और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार विद्यानंद सरैक ने की। लोक संस्कृति कला मंच के संस्थापक एवं लोक कलाकार चंद्र मोहन ठाकुर ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती उनके राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान पर प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कविता पाठ, लोकगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने विभिन्न रियासतों के एकीकरण और अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। समापन समारोह में एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने कहा कि सरदार पटेल देश के राजनीतिक एकीकरण के शिल्पकार होने के साथ आधुनिक भारतीय प्रशासन की मजबूत नींव रखने वाले दूरदर्शी राष्ट्रनेता भी थे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, साहित्यकारों, कलाकारों और ग्रामीणों ने लोक संस्कृति कला मंच तथा आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
Cultural Event in Rajgarh to Mark Sardar Patel's 150th Birth Anniversary
Sabse Tez Khabar / Rajgarh:
A grand cultural and literary event was organized by the 'Lok Sanskriti Kala Manch' in Rajgarh on August 20 to commemorate the 150th birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel. A large number of students, litterateurs, folk artists, and villagers participated in the program. The event was inaugurated by Pachhad MLA Reena Kashyap through the lighting of a ceremonial lamp, while the function was presided over by the Padma Shri-honored senior litterateur Vidyanand Saraik. Chandra Mohan Thakur, founder of the Lok Sanskriti Kala Manch and a folk artist, stated that Sardar Patel's birth anniversary serves as a significant opportunity to disseminate his ideals of nation-building, national unity, and integrity among the masses.
On this occasion, a quiz and a painting competition based on Sardar Patel's life and contributions were organized for school children. Participants who performed exceptionally well were honored. Sardar Patel's life and his role in nation-building were effectively portrayed through poetry recitations, folk songs, dances, and other cultural performances. Dr. Jogendra Habbi highlighted Sardar Patel's contribution to the integration of various princely states and the creation of a united India. Speaking at the closing ceremony, Rajgarh SDM Rajkumar Thakur remarked that Sardar Patel was not only the architect of the country's political integration but also a visionary national leader who laid the strong foundation of modern Indian administration. At the conclusion of the program, all guests, litterateurs, artists, and villagers appreciated the efforts of the Lok Sanskriti Kala Manch and the organizing committee.

एक टिप्पणी भेजें