उत्तराखंड भाजपा का 2027 मिशन: मौजूदा विधायकों पर भरोसा, सीएम धामी को 25 सीटों से चुनाव लड़ने का न्योता
देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। टिकट वितरण को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगामी चुनाव में मौजूदा विधायकों पर ही मुख्य रूप से भरोसा जताया जाएगा। दिल्ली में आयोजित भाजपा की कोर कमेटी बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य वरिष्ठ नेताओं को निर्देश दिया गया कि विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और स्थानीय समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएं। हालांकि भाजपा ने वर्तमान विधायकों को प्राथमिकता देने की बात कही है, लेकिन टिकट वितरण पूरी तरह उनके प्रदर्शन पर निर्भर रहेगा। संगठन का फीडबैक, क्षेत्रीय सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और स्वतंत्र सर्वे रिपोर्ट प्रत्याशी चयन के प्रमुख आधार होंगे। पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि जनता के बीच मजबूत पकड़ और विकास कार्यों की प्रभावी प्रस्तुति ही उम्मीदवारों की दावेदारी को मजबूत बनाएगी। इसके साथ ही स्थानीय असंतोष को दूर करना और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखना भी विधायकों की जिम्मेदारी होगी। भाजपा की नजर केवल अपनी मौजूदा सीटों को बचाने पर नहीं, बल्कि पिछली बार हारी हुई और कम अंतर से जीती गई सीटों पर भी है। संगठन इन क्षेत्रों में विशेष रणनीति के तहत काम करेगा। युवा, महिला और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी वर्ग को चुनावी अभियान के केंद्र में रखा जाएगा। रोजगार, पलायन, विकास और स्थानीय सुविधाओं जैसे मुद्दों पर संवाद बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। पार्टी का मानना है कि इन वर्गों के बीच मजबूत पकड़ चुनावी सफलता की कुंजी साबित हो सकती है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश के करीब 25 विधानसभा क्षेत्रों से उन्हें चुनाव लड़ने के प्रस्ताव और आमंत्रण प्राप्त हुए हैं। हालांकि वर्तमान में धामी चंपावत विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पार्टी के भीतर इसे उनके लिए सबसे उपयुक्त सीट माना जा रहा है। चंपावत में हुए विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कारण यह क्षेत्र भाजपा के लिए एक मॉडल के रूप में उभरा है। हालांकि मुख्यमंत्री किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका अंतिम निर्णय पार्टी संगठन और स्वयं मुख्यमंत्री के स्तर पर लिया जाएगा।
Uttarakhand BJP's 'Mission 2027': Faith in Incumbent MLAs; CM Dhami Invited to Contest from 25 Seats
Sabse Tez Khabar / Dehradun
Dehradun. The Bharatiya Janata Party (BJP) has begun finalizing its strategy for the 2027 Uttarakhand Assembly elections. Amidst speculation regarding ticket distribution, the party leadership has clearly signaled that it will primarily place its trust in incumbent MLAs for the upcoming polls. During a BJP core committee meeting held in Delhi, Chief Minister Pushkar Singh Dhami, State President Mahendra Bhatt, and other senior leaders were instructed to ensure that MLAs remain active in their respective constituencies, communicate the government's achievements to the public, and play an effective role in resolving local issues. Although the BJP has expressed its intent to prioritize sitting MLAs, ticket allocation will ultimately depend on their performance. Feedback from the organization, activity within the constituency, coordination with party workers, and independent survey reports will serve as the key criteria for candidate selection. The party leadership has made it clear that a strong rapport with the public and an effective presentation of development work will strengthen a candidate's claim. Additionally, addressing local discontent and keeping the organization active at the booth level will be the responsibility of the MLAs. The BJP is focused not only on retaining its current seats but also on constituencies lost in the previous election or won by narrow margins; the organization plans to implement specific strategies for these areas. Youth, women, and beneficiaries of government schemes will be central to the election campaign. Directives have also been issued to enhance dialogue on issues such as employment, migration, development, and local amenities. The party believes that a strong foothold among these demographics could prove to be the key to electoral success. Meanwhile, Chief Minister Pushkar Singh Dhami's popularity has also become a topic of discussion. According to party sources, he has received proposals and invitations to contest elections from approximately 25 assembly constituencies across the state. However, Dhami currently represents the Champawat assembly constituency, which is considered the most suitable seat for him within the party. Due to the development works and significant projects undertaken in Champawat, the region has emerged as a model for the BJP. However, the final decision regarding which seat the Chief Minister will contest from will be taken at the level of the party organization and the Chief Minister himself.

एक टिप्पणी भेजें