निवेश के नाम पर लाखों रुपये लेने का आरोप, पच्छाद पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज..
सबसे तेज खबर/सराहां
जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद में निवेश के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हिरदा राम पुत्र मोहन लाल सहित पांच शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पंकज शर्मा निवासी बाईपास, सराहां तथा ध्रुव शर्मा निवासी बटोल, सराहां ने स्वयं को “The Sarvhit Co-op. Multi Purpose Society Ltd.” के कमीशन एजेंट के रूप में प्रस्तुत किया। आरोप है कि दोनों ने स्थानीय लोगों को आर.डी. और फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया तथा निर्धारित अवधि पूरी होने पर ब्याज सहित राशि वापस करने का आश्वासन दिया। शिकायत के मुताबिक हिरदा राम से 2 लाख रुपये, देवी चंद से 53 हजार रुपये, हरीश से 30 हजार रुपये, निर्भया से 1.69 लाख रुपये तथा रविंदर कुमार से 3.02 लाख रुपये की एफडी राशि ली गई। इसके अलावा शिकायतकर्ताओं से मासिक आर.डी. के रूप में भी धनराशि जमा करवाई गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपियों ने पासबुक और एफडी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करवाए तथा उनमें आवश्यक प्रविष्टियां भी कीं, लेकिन निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद निवेश की राशि वापस नहीं की गई।शिकायतकर्ताओं ने धनराशि के कथित दुरुपयोग और गबन के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
Case registered against two individuals by Pachhad Police over allegations of collecting lakhs of rupees for investment...
Sabse Tez Khabar / Sarahan
A case of alleged fraud involving investment schemes has come to light at the Pachhad Police Station in Sirmaur district. Acting on a complaint, the police have registered a case against two individuals and initiated an investigation. According to the police, five complainants—including Hirda Ram, son of Mohan Lal—have alleged that Pankaj Sharma (resident of Bypass, Sarahan) and Dhruv Sharma (resident of Batol, Sarahan) presented themselves as commission agents for "The Sarvhit Co-op. Multi Purpose Society Ltd." It is alleged that the duo persuaded locals to invest in Recurring Deposits (RD) and Fixed Deposits (FD), assuring them that the principal amount along with interest would be returned upon the completion of the stipulated term. According to the complaint, FD amounts were collected as follows: ₹2 lakh from Hirda Ram, ₹53,000 from Devi Chand, ₹30,000 from Harish, ₹1.69 lakh from Nirbhaya, and ₹3.02 lakh from Ravinder Kumar. Additionally, funds were collected from the complainants for monthly RD schemes. The complainants allege that while the accused provided passbooks and FD-related documents—and even made the necessary entries in them—the invested amounts were not returned after the maturity period ended. The complainants have alleged misappropriation and embezzlement of funds. Based on the complaint, the police have registered a case against both accused at the Pachhad Police Station, and further investigation into the matter is underway.
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें