Top News

सिरमौर: पांवटा साहिब में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में अब आरोपी युवक की मां भी गिरफ्तार...

सिरमौर: पांवटा साहिब में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में अब आरोपी युवक की मां भी गिरफ्तार..

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक की मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी की मां ही मुख्य साजिश करता थी उसने जबर्दस्ती बच्ची को आरोपी की बाईक पर बैठाया था, मजिस्ट्रेट के सामने बच्ची के बयान दर्ज होने के बाद और आरोपी की मां की संलिप्ता सामने आने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां आज उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया जबकि आरोपी युवक पहले ही पुलिस हिरासत में है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी लक्की जो हलवाई का काम करता था और आरोपी की मां पुलिस स्टेशन के नजदीक चाय की रेहड़ी लगाती थी, महिला ने आरोपी लक्की के साथ बच्ची को जबरदस्ती बाइक पर भेजी जिसके बाद आरोपी बच्ची को वाई प्वाइंट के समीप रामशरनम आश्रम वाले रोड पर बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चींखें सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी थी और बच्ची का मेडिकल करवाया गया था।जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था और कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पुलिस स्टेशन में भी हंगामा कर रही थी परंतु पुलिस की सख्ती दिखाने के बाद वह रोने लग गई।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume