जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.53 ग्राम हेरोइन के साथ युव*क गि*रफ्तार
सबसे तेज खबर / सिरमौर
जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2.53 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की ओर से पैदल गर्ल्स स्कूल की तरफ हेरोइन लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निशु सैनी पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव क्यारदा, डाकघर मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.53 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
एक टिप्पणी भेजें