Top News

सिरमौर: गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिश: 11 बोतल शरा*ब के साथ व्यक्ति पक*ड़ा...

सिरमौर: गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिश: 11 बोतल शरा*ब के साथ व्यक्ति पक*ड़ा...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 

 जिला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 11 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान प्रिंस कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव भुंगरनी, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume