Top News

Paonta Sahib: श्यामपुर स्कूल में अध्यापिका से मारपीट, मामला दर्ज

 

Paonta Sahib: श्यामपुर स्कूल में अध्यापिका से मारपीट, मामला दर्ज


सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 


पुलिस थाना पुरुवाला के तहत श्यामपुर स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापिका के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में भंगानी निवासी अध्यापिका ने बताया कि वह श्यामपुर स्थित स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। शिकायत के अनुसार वह अन्य अध्यापकों के साथ स्कूल के बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान बांगरण निवासी एक महिला स्कूल में पहुंची और कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज करने लगी। आरोप है कि महिला ने अध्यापिका के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद अध्यापिका ने मामले की शिकायत पुलिस थाना पुरुवाला में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Paonta Sahib: Case registered after teacher assaulted at Shyampur school

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


An incident involving the alleged verbal abuse and physical assault of a teacher at a private school in Shyampur, falling under the jurisdiction of the Puruwala Police Station, has come to light. Acting on the complaint, the police have registered a case against the accused woman and initiated an investigation. In her complaint to the police, the teacher—a resident of Bhangani—stated that she is employed at the school in Shyampur. According to the complaint, she was sitting in the school veranda with other teachers when a woman from Bangran arrived and allegedly began verbally abusing her. It is alleged that the woman also physically assaulted the teacher. Following the incident, the teacher reported the matter to the Puruwala Police Station. The police have registered a case against the accused woman based on the complaint and are investigating the matter.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume