
आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों की प्रतिभाओं को मिला मंच
सबसे तेज खबर/चिंतपूर्णी,
आंगनबाड़ी केंद्र नारी चौबे बस्ती, वृत्त चिंतपूर्णी, प्रोजेक्ट ए-एमबी की ओर से बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप का समापन समारोह वीरवार को उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों ने कैंप में सीखी विभिन्न गतिविधियों और अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। समर कैंप के दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ चित्रकला, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया। इसके अलावा बच्चों में टीम भावना, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करने के लिए भी कई गतिविधियां करवाई गईं। कैंप का उद्देश्य बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभाओं को निखारना रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनिया शर्मा ने कहा कि इस तरह के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों को नई गतिविधियां सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। समापन समारोह में क्षेत्र के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
Summer Camp Concludes at Anganwadi Center; Children Showcase Their Talents
Sabse Tez Khabar / Chintpurni
The closing ceremony of the summer camp organized for children by the Anganwadi Center at Nari Chaube Basti (Chintpurni Circle, Project A-MB) was held with great enthusiasm on Thursday. During the event, the children put on a splendid display of the various activities they had learned and showcased their talents. Throughout the camp, the children engaged in drawing, sports, and creative activities alongside their studies. Additionally, various activities were conducted to foster team spirit, self-confidence, and a sense of cooperation among the children. The camp aimed to boost the children's interest in learning and to hone their talents. Anganwadi worker Sonia Sharma stated that such summer camps play a vital role in the holistic development of children, providing them with opportunities to learn new activities and showcase their skills. Workers from other Anganwadi centers in the area were also present at the closing ceremony.
एक टिप्पणी भेजें