Top News

बद्दी में पत्नी की हत्या, पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

 


बद्दी में पत्नी की हत्या, पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

सबसे तेज खबर/सोलन


सोलन: हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी 33 वर्षीय पत्नी सुनेहरी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सुनेहरी चार बच्चों की मां थी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने पत्नी पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या की सही वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद वारदात से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।


Wife Murdered in Baddi; Husband Inflicts Multiple Knife Wounds

Sabse Tez Khabar/ Solan


Solan: A shocking murder case has come to light in Baddi, Himachal Pradesh. A husband allegedly murdered his 33-year-old wife, Sunehari, by stabbing her repeatedly. Sunehari was reportedly a mother of four. The incident caused a stir in the area. According to reports, a dispute had arisen between the couple, during which the accused stabbed his wife multiple times. The woman, who sustained critical injuries, succumbed to them. Upon receiving information about the incident, a police team arrived at the scene and initiated an investigation. The accused husband fled the spot after committing the crime. Police state that the accused is originally from Bareilly, Uttar Pradesh; a search is underway, and raids are being conducted at potential hideouts. The police have taken the woman's body into custody and sent it for a post-mortem examination. The exact motive behind the murder has not yet been established. The police are investigating the matter, and answers to several questions regarding the incident are expected once the accused is arrested.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume