Top News

सेवा गतिविधि के तहत भारत विकास परिषद ने दिव्यांग महिला को भेंट की व्हीलचेयर..

 

सेवा गतिविधि के तहत भारत विकास परिषद ने दिव्यांग महिला को भेंट की व्हीलचेयर..


सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 


भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब ने अपनी सेवा गतिविधियों के अंतर्गत फूलपुर गांव की एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। महिला चलने-फिरने में असमर्थ थी, जिसके चलते परिषद ने उसकी आवश्यकता को देखते हुए यह सहयोग प्रदान किया। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत विकास परिषद समाजसेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती है। संस्था समय-समय पर विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करती रहती है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से अनिल सैनी, अरुण शर्मा, राजेंद्र चौहान तथा अतुल अग्रवाल उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।



Bharat Vikas Parishad gifts wheelchair to differently-abled woman as part of its service activities...


Sabse Tez Khabar/ Paonta Sahib


As part of its service initiatives, the Paonta Sahib branch of Bharat Vikas Parishad demonstrated compassion by gifting a wheelchair to a differently-abled woman from Phulpur village. Recognizing her need—as she was unable to walk—the Council provided this assistance. Council office-bearers stated that Bharat Vikas Parishad works continuously for social service and to aid the needy. The organization strives to reach those in need by regularly conducting various service and public welfare programs. Anil Saini, Arun Sharma, Rajendra Chauhan, and Atul Agarwal represented Bharat Vikas Parishad at the event. Local residents appreciated this service activity, describing it as an inspiring initiative for society.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume