Top News

Sirmour: पांवटा साहिब में 10 साल की मासूम से दुष्क*र्म माम*ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार..

Sirmour:  पांवटा साहिब में 10 साल की मासूम से दुष्क*र्म माम*ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस ने 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज एक दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पांवटा साहिब के सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मामले में थाना प्रभारी पांवटा साहिब कुलवंत कंवर तथा सुरक्षा शाखा टीम पांवटा की अहम भूमिका रही। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। 

आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए गए और पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume