ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास स्कूल की छात्राओं में जीता ऑल राउंड बेस्ट का खिताब...
सबसे तेज खबर/ माजरा
माजरा ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताएं आदर्श विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल धौलाकुआं में 4 से 6 सितंबर तक आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उमेश मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य ईदू बाला गेस्ट ऑफ ऑनर तथा ब्लॉक इंचार्ज रामकिशन और सेकंड इंचार्ज धर्मेंद्र चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए योगा, जूडो और कुश्ती में विजेता का खिताब अपने नाम किया। योगा में एवीएन रनरअप रहा, जबकि जूडो और कुश्ती में भी एवीएन ने उपविजेता स्थान हासिल किया। अन्य मुकाबलों में कबड्डी में भरोग बनेरी विजेता और कुरला खरक रनरअप रहा। खो-खो में कुरला खरक विजेता रहा। बैडमिंटन में जीएनएनएमपीएस पांवटा साहिब विजेता और सैनवाला उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में कोड़ेवाला विजेता तथा पीपलीवाला रनरअप रहा। ग्रुप सांग में विजडम माजरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कोटड़ी व्यास विद्यालय ने छात्राओं की श्रेणी में ऑल राउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता छात्राओं, प्रशिक्षकों और समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Students from Kotdi Vyas School Win 'All-Round Best' Title at Block-Level Under-14 Girls' Sports Competition...
Sabse Tez Khabar / Majra
The Majra block-level Under-14 girls' sports competitions were held at Adarsh Vidya Niketan Public School, Dhaulakuan, from September 4 to 6. Umesh attended the closing ceremony as the chief guest, while Principal Idu Bala was the guest of honor; Block In-charge Ramkishan and Second In-charge Dharmendra Chaudhary were present as special guests. Students from Shaheed Kamal Kant Memorial Government Senior Secondary School, Kotdi Vyas, delivered an outstanding performance, securing victories in Yoga, Judo, and Wrestling. AVN finished as the runner-up in Yoga, as well as in Judo and Wrestling. In other events, Bharog Baneri won the Kabaddi competition, with Kurla Kharak finishing as the runner-up. Kurla Kharak emerged victorious in Kho-Kho. GNNMPS Paonta Sahib won the Badminton event, while Sainwala was the runner-up. Kodewala won the Volleyball competition, with Pipliwala finishing as the runner-up. Wisdom Majra secured first place in the group song competition. Based on their excellent performance across various sports, Kotdi Vyas School claimed the 'All-Round Best' title in the girls' category. This achievement has brought great joy to the school community. The school management congratulated the winning students, coaches, and staff, wishing them a bright future.

एक टिप्पणी भेजें