Top News

हरिपुरधार में भारी बारिश से ढहा डंगा, 5 मकानों पर खतरा


हरिपुरधार में भारी बारिश से ढहा डंगा, 5 मकानों पर खतरा

सबसे तेज खबर/हरिपुरधार

हरिपुरधार क्षेत्र में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण मंदिर रोड पर सड़क किनारे बना सुरक्षा डंगा अचानक ढह गया। डंगा गिरने से इसके ऊपर बने करीब 4 से 5 मकानों की नींव पर खतरा मंडराने लगा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। स्थिति को और गंभीर बना रही जल शक्ति विभाग की पेयजल पाइपलाइन, जिसमें लीकेज के कारण जमीन के धंसने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के जेई ने बुधवार तक डंगे का निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है, जबकि जल शक्ति विभाग ने पाइपलाइन की लीकेज जल्द ठीक करने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा डंगे और पाइपलाइन की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। विभागीय आश्वासन के बाद लोगों को राहत की उम्मीद है और अब निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।


Retaining Wall Collapses in Haripurdhar Due to Heavy Rain; 5 Houses at Risk

Sabse Tez Khabar / Haripurdhar


A roadside retaining wall along the Temple Road in the Haripurdhar area suddenly collapsed following torrential rains last night. The collapse has jeopardized the foundations of approximately four to five houses situated above it, causing concern among local residents. The situation is further aggravated by a Jal Shakti Department drinking water pipeline; a leak in the line has increased the risk of land subsidence. Locals have demanded immediate action from the concerned departments. A Junior Engineer (JE) from the Public Works Department (PWD) has assured that construction work on the retaining wall will begin by Wednesday, while the Jal Shakti Department has promised to repair the pipeline leak promptly. Villagers warn that if the issues regarding the retaining wall and the pipeline are not resolved in time, the houses could suffer damage. Following these assurances, residents are hopeful and are now awaiting the commencement of the repair work.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume