Top News

शिमला के 6 साल के शिवाक्ष ने 195 देशों के झंडे पहचानकर बनाया रिकॉर्ड

 

शिमला के 6 साल के शिवाक्ष ने 195 देशों के झंडे पहचानकर बनाया रिकॉर्ड

सबसे तेज खबर/शिमला:

चौपाल के मडावग निवासी छह वर्षीय शिवाक्ष रापटा ने अपनी शानदार याददाश्त के दम पर India Book of Records में नाम दर्ज कराया है। शिवाक्ष को ‘IBR Achiever’ के खिताब से सम्मानित किया गया है। शिवाक्ष ने महज 12 मिनट 56 सेकंड में दुनिया के 195 देशों के झंडों की पहचान कर उनके नाम बताए। इसके साथ ही उन्होंने आउटलाइन वर्ल्ड मैप पर सभी देशों की सही भौगोलिक स्थिति भी दर्शाई। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना उनकी असाधारण स्मरण शक्ति और भूगोल के प्रति रुचि को दर्शाता है। India Book of Records के प्रमाण पत्र के अनुसार शिवाक्ष की उपलब्धि की 24 अगस्त 2026 को पुष्टि की गई थी। इसके बाद 5 सितंबर 2026 को आधिकारिक प्रमाण पत्र जारी किया गया, जिस पर India Book of Records के मुख्य संपादक डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी के हस्ताक्षर हैं। छोटी उम्र में शिवाक्ष की इस उपलब्धि से उनके परिवार और चौपाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 195 देशों के झंडों की पहचान के साथ उन्हें विश्व मानचित्र पर सही लोकेशन बताने की क्षमता ने उन्हें खास पहचान दिलाई है।


6-Year-Old Shivaksh from Shimla Sets Record by Identifying Flags of 195 Countries

Sabse Tez Khabar/Shimla:


Six-year-old Shivaksh Rapta, a resident of Madavag in Chopal, has secured a place in the *India Book of Records* thanks to his remarkable memory. Shivaksh has been honored with the title of 'IBR Achiever.' He identified and named the flags of 195 countries in just 12 minutes and 56 seconds. Additionally, he correctly indicated the geographical locations of all these countries on an outline world map. Achieving this feat at such a young age highlights his extraordinary memory and keen interest in geography. According to the *India Book of Records* certificate, Shivaksh's achievement was verified on August 24, 2026. The official certificate was subsequently issued on September 5, 2026, bearing the signature of Dr. Biswaroop Roy Chowdhury, the Chief Editor of the *India Book of Records*. This achievement by young Shivaksh has brought joy to his family and the Chopal region. His ability to identify the flags of 195 countries and pinpoint their correct locations on the world map has earned him special recognition.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume