कुल्लू फूड कोर्ट का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में मिली खामियां
सबसे तेज खबर/कुल्लू:
जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित फूड कोर्ट का नगर परिषद उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज ने निरीक्षण किया। इस दौरान फूड कोर्ट में सफाई व्यवस्था को लेकर कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों की रसोई की भी जांच की गई और उन्हें साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद उपाध्यक्ष ने बताया कि फूड कोर्ट में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि फूड कोर्ट में कुछ जरूरी मरम्मत कार्य भी करवाने की आवश्यकता है। नगर परिषद की ओर से मरम्मत कार्य को लेकर जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद आवश्यक मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। इसके चलते आगामी दिनों में कुछ समय के लिए फूड कोर्ट को बंद भी रखा जा सकता है, ताकि जरूरी कार्य पूरे किए जा सकें। शालिनी राय भारद्वाज ने लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर आठ में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्थानीय लोग जगह-जगह कूड़ा न फैलाएं और जब सफाई कर्मचारी कूड़ा लेने आएं तो कूड़ा उन्हीं को दें। इससे शहर को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी।
Inspection of Kullu Food Court Reveals Sanitation Lapses
Sabse Tez Khabar/Kullu:
Shalini Rai Bhardwaj, Vice President of the Municipal Council, inspected the food court located at the district headquarters in Dhalpur. Several irregularities regarding cleanliness and sanitation were observed during the visit. The shopkeepers' kitchen areas were also inspected, and instructions were issued to them to maintain better hygiene standards. The Municipal Council Vice President stated that there had been persistent complaints regarding the cleanliness of the food court. Consequently, a Municipal Council team visited the site to assess the situation. The inspection revealed a need for certain essential repairs. A proposal regarding these repairs has been submitted to the district administration by the Municipal Council; the work will be carried out once approval is received. As a result, the food court might remain closed for a brief period in the near future to facilitate the completion of these necessary works. Shalini Rai Bhardwaj also appealed to the public to maintain cleanliness. She mentioned that awareness campaigns regarding sanitation are being conducted in Ward Number 8. She urged local residents not to litter and to hand over their waste directly to the sanitation workers when they arrive for collection, noting that this would help keep the city clean.

एक टिप्पणी भेजें