जेसीबी की टक्कर से घायल पांवटा के युवक की मौत, ग्रामीणों ने एनएच पर किया प्रदर्शन
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के क्यारदा के पास जेसीबी और बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरुवाला कांशिपुर निवासी युवक के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए देहरादून ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल है। युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Paonta youth injured in collision with JCB dies; villagers protest on National Highway
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
A young man from Puruwala Kanshipur has died after sustaining critical injuries in a collision between a motorcycle and a JCB near Kyarda, Paonta Sahib. He was being transported to Dehradun for medical treatment but succumbed to his injuries on the way. The news of the incident has cast a pall of gloom over the area. Following his death, angry villagers staged a protest on the National Highway, demanding action against those responsible for the accident. Traffic on the route was disrupted for some time due to the protest. The police have initiated an investigation into the matter, and the cause of the accident is being ascertained.

एक टिप्पणी भेजें