Top News

# नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी मामले में 1.01 करोड़ की संपत्ति की फ्रीज

 


# नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी मामले में 1.01 करोड़ की संपत्ति की फ्रीज

सबसे तेज़ खबर/कांगड़ा


कांगड़ा जिले के नूरपुर पुलिस क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 1.01 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि की है। कार्रवाई के दायरे में दो आवासीय संपत्तियां और एक कार शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कानूनी शिकंजा कसना है। पुलिस के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में आरोपियों की संपत्तियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। नूरपुर पुलिस जिले में अब तक 31.71 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

# Nurpur Police Freezes Assets Worth ₹1.01 Crore in Drug Trafficking Case

Sabse Tez Khabar/Kangra


Taking action against drug trafficking in the Nurpur police jurisdiction of Kangra district, the police have confirmed an order to freeze assets valued at approximately ₹1.01 crore. The assets targeted in this action include two residential properties and one car. The objective of this police initiative is to tighten the legal grip on assets acquired through drug trafficking. According to the police, investigations are being conducted into the assets of individuals accused in cases linked to the illegal drug trade, and action is being taken in accordance with the law. So far, assets worth over ₹31.71 crore have been frozen within the Nurpur police district. The police have stated that the campaign against drug trafficking will continue, and legal action will be taken against those involved in such illicit activities.


Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume