CPI(M) ने शुरू किया "मेरा वोट, मेरा अधिकार" अभियान, SIR को लेकर जनता को किया जागरूक..
सबसे तेज़ खबर/नाहन
सीपीएम द्वारा नाहन शहर में पर्चा बांटा और प्रचार अभियान किया। 1 नवंबर को दिल्ली रामलीला मैदान मे जहां लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी जुटेंगे वहीं जिला सिरमौर से सीपीआईएम के सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।पार्टी जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लम्बे समय से रची जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में 400पार का नारा इसलिए दिया गया था कि दो तिहाई बहुमत हासिल कर देश के संविधान की मूल भावना और बेसिक ढांचे को बदला जा सके। लेकिन देश की जनता इस इरादे को भांप चुकी थी जिसका नतीजा भाजपा गठबंधन को 240 सीटो पर रुकना पड़ा। अब सवाल सामने आया कि इस तरह तो जनता गद्दी से उतार देगी इसलिए गद्दी पर बने रहना तो देश मे जनवादी,धर्मनिरपेक्ष व बुद्धिजीवियों को वोटर लिस्ट से बाहर क्यों न किया जाए, इसके लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR लेकर आए और देश में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को वोट के अधिकार से बाहर कर दिया गया है।इतना ही नहीं ईआरओ की शक्तियां छीन ली गई मुख्य चुनाव आयुक्त को सारी शक्तियां दे दी गई और मुख्य चुनाव आयुक्त को कानूनी कार्रवाई से भी बाहर कर दिया गया। इसे कहते हैं लोकतंत्र की हत्या। क्योंकि लोकतंत्र में जनता सरकार को चुनती है लेकिन यहां पर सरकार वोटर को चुनेगी। इसलिए चुनाव आयोग की स्वायत्तता खत्म है यह देश के लिए खतरा है। इसलिए सीपीआईएम आम जनता से अपील भी करती है कि केंद्र सरकार और SIR के खिलाफ अपनी लामबंदी करें ताकि संविधान, लोकतंत्र और मेरा वोट मेरा अधिकार बचाया जा सके और देश में निष्पक्ष चुनाव आयोग का गठन कर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
CPI(M) Launches "My Vote, My Right" Campaign; Raises Public Awareness About 'SIR'
Sabse Tez Khabar / Nahan
The CPI(M) conducted an outreach campaign in Nahan, distributing pamphlets to the public. On November 1st, hundreds of CPI(M) workers from Sirmaur district will join a massive demonstration at Delhi’s Ramlila Maidan, where hundreds of thousands of protesters are expected to gather. District Secretary Rajendra Thakur stated that the Modi-led central government has long been conspiring to dismantle democracy in the country. The "400-plus" (seats) slogan for the 2024 Lok Sabha elections was intended to secure a two-thirds majority, which would have allowed them to alter the core spirit and basic structure of the Constitution. However, the public sensed this intent, resulting in the BJP-led alliance being restricted to 240 seats. Realizing that the public could remove them from power, the government sought a way to remain in control—by effectively excluding democratic-minded individuals, secularists, and intellectuals from the electoral rolls. To achieve this, they introduced a "Special Intensive Revision" (SIR) process, which has resulted in over 130 million voters being stripped of their right to vote. Furthermore, the powers of the Electoral Registration Officers (EROs) were stripped away and consolidated under the Chief Election Commissioner, who was also granted immunity from legal action. This is nothing short of the murder of democracy; in a true democracy, the people choose the government, but here, the government effectively chooses the voters. The autonomy of the Election Commission has been destroyed, posing a grave threat to the nation. Consequently, the CPI(M) urges the general public to mobilize against the central government and the 'SIR' process—to safeguard the Constitution and democracy, uphold the principle of "My Vote, My Right," and ensure the formation of an impartial Election Commission to guarantee a fair electoral process.

एक टिप्पणी भेजें