Top News

Galaxy ITI पाँवटा साहिब में SIR को लेकर युवा संगोष्ठी आयोजित, युवाओं को किया जागरूक

 



Galaxy ITI पाँवटा साहिब में SIR को लेकर युवा संगोष्ठी आयोजित, युवाओं को किया जागरूक

सबसे तेज़ खबर/पाँवटा साहिब


Galaxy ITI, पाँवटा साहिब में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पाँवटा साहिब द्वारा SIR (Special Intensive Revision) को लेकर युवा संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल पाँवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने की। संगोष्ठी में युवाओं को SIR की प्रक्रिया, उसके महत्व, मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में इसकी भूमिका तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में युवाओं के योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी, भाजयुमो मंडल पाँवटा साहिब अध्यक्ष संयम गुप्ता तथा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री नवनीत चौधरी ने युवाओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने SIR से संबंधित तथ्यों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए इस विषय को लेकर समाज में फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रामक प्रचार पर तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सही जानकारी प्राप्त करें, तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएँ और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची एक मजबूत लोकतंत्र का आधार है। SIR जैसी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता आवश्यक है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी और अधिक सशक्त बने। कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल महामंत्री नवनीत चौधरी, भाजयुमो मंडल पाँवटा साहिब महामंत्री हितेंद्र चौधरी एवं दीपांशु राणा, जिला सचिव देव चौधरी, प्रवक्ता रोहित चौधरी तथा सचिव राज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी के माध्यम से युवाओं को SIR के प्रति जागरूक करते हुए सही जानकारी के प्रसार और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

Youth Seminar on 'SIR' Held at Galaxy ITI, Paonta Sahib; Youth Sensitized


Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


A youth seminar focused on 'SIR' (Special Intensive Revision) was organized by the Bharatiya Janata Yuva Morcha (BJYM) unit of Paonta Sahib at Galaxy ITI, Paonta Sahib. The event was presided over by Sanyam Gupta, President of the BJYM Paonta Sahib unit. During the seminar, the youth were provided with detailed information regarding the SIR process, its significance, its role in ensuring an accurate and error-free electoral roll, and the contribution of the youth toward strengthening the democratic system. Key speakers at the event—including BJYM State Executive Member Charanjeet Chaudhary, BJYM Paonta Sahib Unit President Sanyam Gupta, and Mahila Morcha Unit General Secretary Navneet Chaudhary—addressed the attendees. The speakers explained the facts and procedures related to SIR and addressed—with evidence—the confusion and misleading propaganda currently circulating in society. They urged the youth to seek accurate information, form opinions based on facts, and play an active role in spreading awareness within society. The speakers emphasized that a clean, transparent, and reliable electoral roll is the foundation of a robust democracy. Raising awareness about processes like SIR is essential to ensure that every eligible voter is included in the electoral roll, thereby further strengthening public participation in the democratic system. The event was attended by Mahila Morcha Unit General Secretary Navneet Chaudhary, BJYM Paonta Sahib Unit General Secretaries Hitendra Chaudhary and Deepanshu Rana, District Secretary Dev Chaudhary, Spokesperson Rohit Chaudhary, Secretary Raj Kumar, and other party workers. Through this seminar, the youth were sensitized about SIR, with a focus on disseminating accurate information and strengthening the democratic framework.



Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume