# शिमला में 1.5 करोड़ के चिट्टे के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार, टैक्सी से कर रहा था सप्लाई
**सबसे तेज खबर/शिमला।**
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने शोघी के पास एक टैक्सी से 257 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी 34 वर्षीय रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम काफी समय से एक संदिग्ध नशा सप्लायर पर नजर रख रही थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान शोघी के नजदीक पुलिस ने एक टैक्सी को जांच के लिए रोका और तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 257 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा शिमला में सप्लाई करने के लिए आ रहा था। पुलिस के अनुसार, बरामदगी वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आती है। मामले को लेकर शिमला की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर कंवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई शिमला में किन लोगों को की जानी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।
# Man from Amritsar arrested in Shimla with 'chitta' (heroin) worth Rs 1.5 crore; was supplying via taxi
Sabse Tez Khabar/Shimla.**
As part of an ongoing anti-drug campaign in Himachal Pradesh, the Shimla Police have seized 257 grams of 'chitta' (heroin) from a taxi near Shoghi. The police have arrested 34-year-old Resham Singh, a resident of Amritsar, Punjab, in connection with the case. The market value of the seized contraband is estimated to be around Rs 1.5 crore. According to reports, the Shimla Police’s Special Cell had been monitoring a suspected drug supplier for some time and had been actively working to apprehend him. During this operation, the police intercepted a taxi near Shoghi for inspection; a search led to the recovery of 257 grams of 'chitta' from the accused. Preliminary investigations suggest that the accused intended to supply this large quantity of the drug in Shimla. The police stated that the amount seized falls under the category of a "commercial quantity." Mehar Kanwar, Additional Superintendent of Police (ASP) for Shimla, provided details regarding the operation during a press conference. A case has been registered against the accused under the NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) Act, and an investigation is underway. The police are now working to determine the origin of the narcotics and identify the intended recipients in Shimla. Further investigation into the matter is ongoing.

एक टिप्पणी भेजें