पांवटा साहिब में सरकारी लाइब्रेरी की बदहाली पर भड़के युवा, 500 हस्ताक्षरों के साथ SDM को सौंपा ज्ञापन...
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
गुरु की नगरी पांवटा साहिब में सरकारी लाइब्रेरी की बदहाल व्यवस्था को लेकर युवाओं का आक्रोश सामने आया है। शहर में छात्रों के लिए उपलब्ध एकमात्र सरकारी लाइब्रेरी में पर्याप्त सुविधाएं न होने से नाराज क्षेत्र के युवाओं, छात्रों और बुद्धिजीवियों ने आवाज बुलंद की है। गुरुवार को उन्होंने 500 लोगों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन उपमंडलाधिकारी द्विज गोयल को सौंपकर शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़ी सरकारी लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग उठाई। युवाओं ने ज्ञापन में बताया कि पांवटा साहिब शिक्षा और रोजगार की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां शिलाई, नाहन, रेणुकाजी के अलावा उत्तराखंड और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में युवा पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद शहर की एकमात्र सरकारी लाइब्रेरी नगर परिषद परिसर के छोटे से कमरे तक सीमित है, जहां एक समय में केवल 10 से 15 छात्र ही बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। लाइब्रेरी में यूपीएससी, एचएएस, बैंकिंग और पुलिस भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं। यहां तक कि छात्रों को दैनिक समाचार पत्रों की सुविधा भी नहीं मिल रही है। ज्ञापन में युवाओं ने कहा कि सरकारी लाइब्रेरी में सुविधाओं की कमी के कारण छात्रों को निजी लाइब्रेरी का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें हर महीने 1000 से 1500 रुपये तक फीस चुकानी पड़ती है। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई प्रतिभाशाली युवा आर्थिक स्थिति के चलते बेहतर अध्ययन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। युवाओं ने एसडीएम द्विज गोयल से मांग की है कि पांवटा साहिब में नाहन की महिमा लाइब्रेरी की तर्ज पर विशाल, आधुनिक और पूरी तरह निःशुल्क सरकारी लाइब्रेरी स्थापित की जाए। इसमें पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, समाचार पत्र और अन्य जरूरी अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। युवाओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाएगा। उनका कहना है कि शहर में बेहतर लाइब्रेरी बनने से स्थानीय छात्रों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को भी पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।
Youths Outraged Over Poor State of Government Library in Paonta Sahib; Submit Memorandum with 500 Signatures to SDM...
Sabse Tez Khabar//Paonta Sahib
The poor state of the government library in Paonta Sahib—a city deeply associated with the Sikh Gurus—has sparked outrage among the youth. Frustrated by the lack of adequate facilities at the only government-run library available to students in the city, local youths, students, and intellectuals have raised their voices. On Thursday, they submitted a memorandum, bearing the signatures of 500 individuals, to Sub-Divisional Magistrate (SDM) Dwij Goyal, demanding the establishment of a large, modern government library equipped with up-to-date facilities. In the memorandum, the youth highlighted that Paonta Sahib serves as a significant hub for education and employment. Students from areas like Shillai, Nahan, and Renukaji, as well as from the neighboring states of Uttarakhand and Haryana, arrive here in large numbers to pursue their studies and prepare for competitive examinations. Despite this, the city’s only government library is confined to a small room within the Municipal Council premises, which can accommodate only 10 to 15 students at a time. The library lacks sufficient books for competitive exams such as those for the UPSC, HAS, banking, and police recruitment; it does not even provide access to daily newspapers. The youth noted that due to the lack of facilities at the government library, students are forced to rely on private libraries, for which they must pay monthly fees ranging from ₹1,000 to ₹1,500. This places an additional financial burden on students from poor and middle-class families, with many talented young people being deprived of better study resources due to their economic circumstances. The youth have urged SDM Dwij Goyal to establish a spacious, modern, and completely free government library in Paonta Sahib—modeled after the 'Mahima Library' in Nahan—complete with ample seating, books for competitive examinations, newspapers, and other essential study amenities. The youth expressed hope that the administration would take this demand seriously and soon initiate positive steps. They believe that the creation of a better library in the city would provide an improved study environment for local students as well as for young people from the surrounding areas.

एक टिप्पणी भेजें