डिग्री कॉलेज शिलाई के विद्यार्थियों ने किया पुलिस थाना का शैक्षणिक भ्रमण, FIR दर्ज करने से लेकर साइबर अपराधों तक की मिली जानकारी...
सबसे तेज खबर/शिलाई
राजकीय महाविद्यालय शिलाई के विद्यार्थियों ने पुलिस थाना शिलाई का दौरा कर पुलिस की कार्यप्रणाली और कानूनी प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी हासिल की। महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र एवं अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में करीब 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यवाही, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को नजदीक से समझा। पुलिस थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में लोग बिना किसी डर या झिझक के पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहती है। उन्होंने साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए, ताकि संबंधित बैंक खातों में लेन-देन को रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़, अपहरण या अन्य आपात स्थिति में गुड़िया हेल्पलाइन और 112 नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक के दौर में ऑनलाइन सतर्कता बेहद जरूरी है। लोगों को अपने पासवर्ड और यूजर आईडी किसी के साथ साझा नहीं करने चाहिए। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या अकाउंट हैक होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस थाने के नंबर 01704-278547 की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। विद्यार्थियों ने पुलिस लॉकअप और थाने में रखे जाने वाले आपराधिक रिकॉर्ड की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल शर्मा ने कहा कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस और कानूनी प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देना था, ताकि वे कानून को सरलता से समझ सकें और पुलिस थाने जाने को लेकर उनके मन में रहने वाला डर भी दूर हो। राजनीति शास्त्र के प्रो. अजय सिंह ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए सार्थक बताते हुए कहा कि उन्हें कानून की बारीकियों को करीब से समझने का अवसर मिला। वहीं प्रो. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। पहले समूह ने पुलिस थाना का दौरा किया, जबकि दूसरा समूह नवंबर के पहले सप्ताह में थाने का भ्रमण करेगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया।
Students from Degree College Shillai visited the local police station for an educational tour, gaining insights into everything from the registration of FIRs to the nature of cybercrimes...
Sabse Tez Khabar/Shillai
Students from Government College, Shillai, visited the Shillai Police Station to gain practical knowledge about police operations and legal procedures. Approximately 30 students participated in this educational visit, organized by the college’s Departments of Political Science and Economics. During the visit, the students learned firsthand about police procedures, the process of registering an FIR, and critical issues such as cybercrime and online fraud. The Station House Officer (SHO) explained that in the event of any criminal incident, citizens can approach the police without any fear or hesitation. The police remain available 24/7 to ensure public safety and maintain law and order. Providing information on various forms of cybercrime and online fraud, the officer advised that in such cases, a complaint should be immediately registered via the helpline number 1930, enabling timely action to block transactions in the affected bank accounts. Furthermore, the students were advised to utilize the 'Gudiya Helpline' or dial 112 in emergencies, such as instances of harassment, abduction, or other urgent situations involving women and girls. Emphasizing the importance of safe social media usage, the police officials noted that in this era of artificial intelligence and digital technology, online vigilance is essential. Individuals should never share their passwords or user IDs with anyone. In the event of any cyber fraud or an account being hacked, the police should be informed immediately. The students were also provided with the police station’s contact number: 01704-278547. The officers assured that the identities of individuals who provide information regarding criminal activities—including drug-related offenses—are kept strictly confidential. Additionally, the students learned about the police lock-up and the procedures for maintaining criminal records at the station. The college’s Acting Principal, Prof. Gopal Sharma stated that the primary objective of this visit was to provide students with practical knowledge regarding police and legal procedures, enabling them to understand the law more easily and helping to dispel any fear they might have about visiting a police station. Professor Ajay Singh, from the Department of Political Science, described the initiative as highly meaningful for the students, noting that it gave them an opportunity to gain a closer understanding of the nuances of the law. Meanwhile, Professor Narendra Sharma explained that the students have been divided into two groups; the first group has already visited the police station, while the second group is scheduled to visit in the first week of November. During the visit, the students asked the police officers questions about various legal procedures, to which the officers provided detailed responses.

एक टिप्पणी भेजें