Top News

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पांवटा साहिब में निकली भव्य शोभायात्रा: गुरदीप सिंह गैरी ने की शिरकत...

 

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पांवटा साहिब में निकली भव्य शोभायात्रा: गुरदीप सिंह गैरी ने की शिरकत...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


 महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर पांवटा साहिब में श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी एवं उद्योगपति गुरदीप सिंह गैरी वाल्मीकि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर महर्षि वाल्मीकि का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई। मीडिया से बातचीत करते हुए गुरदीप सिंह गैरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर भारतीय संस्कृति और साहित्य को अमूल्य योगदान दिया है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, सदाचार, मानवता और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती उनके आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का अवसर है। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में पांवटा साहिब के मुख्य बाजार और नेशनल हाईवे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर गुरदीप सिंह गैरी की अध्यक्षता में सैनी समाज की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को लंगर वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। लंगर सेवा के माध्यम से समाज ने समानता, मानव सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों, शोभायात्रा और लंगर सेवा ने पांवटा साहिब में सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

Grand Procession Held in Paonta Sahib on Maharshi Valmiki Jayanti; Gurdeep Singh Garry Participates...


Sabse Tez Khabar/Paonta Sahib


On the auspicious occasion of Maharshi Valmiki Jayanti, religious events were organized in Paonta Sahib with great devotion and enthusiasm. During the celebrations, social worker and industrialist Gurdeep Singh Garry visited the Valmiki Temple, where he offered prayers and sought the blessings of Maharshi Valmiki. He subsequently took part in the grand procession. Speaking to the media, Gurdeep Singh Garry remarked that by composing the great epic *Ramayana*, Maharshi Valmiki made an invaluable contribution to Indian culture and literature. His teachings continue to inspire society today, guiding people toward the path of truth, righteousness, humanity, and mutual brotherhood. He added that Maharshi Valmiki Jayanti serves as an opportunity to reflect upon the sage’s ideals and incorporate them into one’s own life. A grand procession, marking the occasion, traversed the main market of Paonta Sahib and the National Highway, drawing a large number of devotees and local residents. Throughout the procession, participants expressed their deep reverence for Maharshi Valmiki, filling the entire area with religious fervor and a spirit of devotion. On this occasion, a *langar* (community kitchen) was organized for the devotees by the Saini community under the guidance of Gurdeep Singh Garry. By serving food to those participating in the procession, the organizers demonstrated a spirit of selfless service. Through this *langar* service, the community conveyed a message of equality, service to humanity, and mutual brotherhood. The religious programs, the procession, and the *langar* service held on Maharshi Valmiki Jayanti served to strengthen the bonds of social unity and harmony in Paonta Sahib. The active participation of the devotees ensured that the entire atmosphere remained imbued with deep devotion.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume