Sirmour: NSS शिविर में स्वयंसेवकों ने जाना रेणुका जी की विरासत और पर्यावरण संरक्षण का महत्व...
सबसे तेज खबर/शिलाई,
राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एक एवं दो के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने ‘मिशन रेणुका: एक्सप्लोर, लर्न एंड कंजर्व’ के तहत रेणुका जी का शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय भ्रमण किया। 26 अक्टूबर को आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत से परिचित करवाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी यशपाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस भ्रमण के दौरान स्वयंसेवकों ने रेणुका जी झील, मंदिर और वन्यजीव अभयारण्य का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने झील में नौकायन का आनंद भी लिया। कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों को रेणुका जी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। साथ ही, क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। भ्रमण के दौरान रेणुका जी की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर विशेष व्याख्यान और चर्चा आयोजित की गई। इसके बाद ‘एनएसएस युवा नेतृत्व एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी’ विषय पर संवाद हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने युवा नेतृत्व, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका पर विचार साझा किए। दिन के अंतिम सत्र में स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों और सीखी गई गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने सामुदायिक सेवा से जुड़े अपने विचार भी साझा किए। इस संवाद के माध्यम से स्वयंसेवकों को अपने अनुभवों का मूल्यांकन करने और भविष्य में सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरणा मिली। इस प्रकार शिविर का छठा दिन ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी, पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समर्पित रहा।
Sirmour: NSS Volunteers Explore the Heritage of Renuka Ji and the Importance of Environmental Conservation...
Sabse Tez Khabar/Shillai,
On the sixth day of the seven-day special camp organized by Units I and II of the National Service Scheme (NSS) at Government College, Shillai, volunteers undertook an educational and environmental visit to Renuka Ji as part of ‘Mission Renuka: Explore, Learn, and Conserve.’ The visit, held on October 26, aimed to acquaint the volunteers with the region’s historical, cultural, and religious heritage, while also raising awareness about environmental conservation. Under the guidance of Acting Principal Gopal Bhardwaj and the leadership of Programme Officer Yashpal Sharma, the volunteers visited the Renuka Ji Lake, the temple, and the wildlife sanctuary. They also enjoyed boating on the lake. The Programme Officer briefed the volunteers on the historical, cultural, and religious significance of Renuka Ji, while highlighting the need to protect the region’s natural wealth, biodiversity, and natural resources. During the visit, a special lecture and discussion were held regarding the historical and cultural heritage of Renuka Ji. This was followed by a dialogue on the theme ‘NSS: Youth Leadership and Environmental Responsibility,’ where volunteers shared their perspectives on their roles in youth leadership, social service, and environmental conservation. In the final session of the day, the volunteers reflected on their experiences during the camp and the activities they had undertaken, while also sharing their thoughts on community service. This dialogue encouraged the volunteers to evaluate their experiences and inspired them to take an active part in future social initiatives. Thus, the sixth day of the camp was dedicated to fostering an understanding of historical and cultural heritage, as well as promoting awareness regarding environmental conservation, youth leadership, and social responsibility.

एक टिप्पणी भेजें