Top News

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में 2.72 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार...


जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में 2.72 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब, 

पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 2.72 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त के दौरान विश्वकर्मा चौक से होते हुए यमुना ब्रिज पहुंची। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को सामने से आता देखकर एक व्यक्ति अचानक यमुना पाथ की तरफ मुड़ गया और तेज गति से चलने लगा। व्यक्ति बार-बार पीछे मुड़कर भी देख रहा था।

 पुलिस टीम को पीछे आता देखकर उक्त व्यक्ति ने अपनी पैंट की जेब से एक वस्तु निकालकर यमुना पाथ सड़क के किनारे फेंक दी और आगे भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने सड़क किनारे फेंकी गई वस्तु को उठाकर जांच की तो वह पाउडरनुमा पदार्थ स्मैक/हेरोइन पाया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल चौहान पुत्र सुरत सिंह चौहान निवासी गांव व डाकघर शिल्ला, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई। बरामद पदार्थ का वजन 2.72 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume