Top News

हाटकोटी के पास 50 ग्राम चिट्टे के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, पहले भी NDPS मामलों में आ चुका है नाम..

हाटकोटी के पास 50 ग्राम चिट्टे के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, पहले भी NDPS मामलों में आ चुका है नाम..

सबसे तेज खबर/शिमला

 हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हाटकोटी के नजदीक गलू में एक युवक को करीब 50 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजू राही उर्फ माधव (29), पुत्र प्रेम राय, निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल रोहड़ू की टीम गलू क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना जुब्बल में इस संबंध में FIR नंबर 60/2026, दिनांक 7 नवंबर 2026 के तहत ND&PS एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जांच के दौरान आरोपी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वर्ष 2020 में उसके खिलाफ पुलिस थाना जुब्बल में 6.5 ग्राम चिट्टा बरामदगी का मामला दर्ज हुआ था। वहीं, वर्ष 2025 में पुलिस थाना रोहड़ू में कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन HCL युक्त कफ सिरप की 70 बोतलें बरामद होने के मामले में ND&PS एक्ट की धारा 22 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume