Top News

सिरमौर: भरली गांव में बनेगा शहीद आशीष चौहान का भव्य स्मृति स्मारक, विधायक निधि से मिले 5 लाख रुपये

सिरमौर: भरली गांव में बनेगा शहीद आशीष चौहान का भव्य स्मृति स्मारक, विधायक निधि से मिले 5 लाख रुपये...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

 जिला सिरमौर के आंजभौज क्षेत्र के भरली गांव में देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर शहीद आशीष चौहान की याद में स्मृति स्मारक का निर्माण किया जाएगा। स्मारक निर्माण के लिए पूर्व मंत्री एवं पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने अपनी विधायक निधि से करीब 5 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

शहीद की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए स्मारक निर्माण की मांग लंबे समय से ग्रामीणों और शहीद के परिजनों द्वारा उठाई जा रही थी। विधायक निधि से आर्थिक सहायता मिलने के बाद अब इस मांग को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। इससे गांव में खुशी का माहौल है।

 ग्रामीणों का कहना है कि भरली गांव में बनने वाला यह स्मारक केवल शहीद आशीष चौहान की यादों को संजोने का माध्यम नहीं होगा, बल्कि उनके अदम्य साहस, वीरता और देश के प्रति समर्पण की गाथा भी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएगा। यह स्मारक युवाओं को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। शहीद आशीष चौहान के परिजनों एवं ग्रामीणों ने स्मारक निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये उपलब्ध करवाने पर विधायक सुखराम चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume