Top News

आंज भोज क्षेत्र की अंबोया-टारू पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का समापन: पवन चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, खिलाड़ियों को दिया मेहनत,अनुशासन और संघर्ष का संदेश,बोले हार से निराश नहीं, बल्कि सीख लेकर आगे बढ़ें युवा..


आंज भोज क्षेत्र की अंबोया-टारू पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का समापन,पवन चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, खिलाड़ियों को दिया मेहनत,अनुशासन और संघर्ष का संदेश,बोले हार से निराश नहीं, बल्कि सीख लेकर आगे बढ़ें युवा..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

 आंज भोज क्षेत्र की अंबोया और टारू पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं का उत्साह और खेल भावना के साथ समापन हुआ। दोनों प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव पवन चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान आयोजक समितियों और स्थानीय युवाओं ने उनका स्वागत किया।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पवन चौधरी ने कहा कि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजनों के पीछे युवाओं की कई महीनों की मेहनत, आपसी सहयोग और आर्थिक संसाधनों का योगदान रहता है। उन्होंने आयोजन समितियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा हैं। जीतने वाली टीम को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए और हारने वाली टीम को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। हार से सीख लेकर अपनी कमियों को सुधारना चाहिए, क्योंकि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से ही सफलता की मंजिल हासिल होती है। पवन चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। अंत में उन्होंने अंबोया और टारू पंचायत में प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए आयोजक समितियों, युवा मंडलों और सहयोगियों को बधाई दी। साथ ही युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने, नशे से दूर रहने और अपनी मेहनत से परिवार, क्षेत्र तथा प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume