*सुक्खू सरकार ने पेंशनर्स को उनके हक से किया वंचित, 80 वर्ष के बुजुर्गों को भी सड़कों पर उतरने के लिए किया मजबूर : डॉ. राजीव बिंदल*
सबसे तेज़ खबर/नाहन
हमीरपुर में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जिन भाई-बहनों ने अपने जीवन के 30-40 वर्ष प्रदेश सरकार की सेवा में समर्पित किए और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, आज वही कर्मचारी और अधिकारी अपने अधिकारों के लिए पिछले चार वर्षों से प्रदेश की सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता और कर्मचारी विरोधी सोच का प्रमाण है। *80 वर्ष के बुजुर्गों को घर-बार छोड़कर आंदोलन करना पड़ रहा है* डॉ. बिंदल ने कहा कि 80-80 वर्ष के बुजुर्ग घर-बार छोड़कर 200-400 किलोमीटर की यात्रा करके धरने-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। यह स्थिति इसलिए पैदा हुई है क्योंकि प्रदेश की सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पेंशनर्स के मौलिक अधिकारों का हनन किया है। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले वित्तीय लाभों से उन्हें वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार है जब लगभग डेढ़ लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने चिकित्सा बिलों के भुगतान, डीए की किश्तों, एरियर और अन्य वित्तीय देनदारियों के भुगतान के लिए इंतजार कर रहे हैं। इन वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। जीवनभर प्रदेश की सेवा करने वाले इन कर्मचारियों को बुढ़ापे में सम्मान और आर्थिक सुरक्षा देने के बजाय कांग्रेस सरकार उन्हें संघर्ष करने के लिए मजबूर कर रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स अब कांग्रेस सरकार की नीतियों से पूरी तरह निराश हो चुके हैं और आने वाले समय में इस निकम्मी एवं भ्रष्ट सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। *कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को किया बदहाल* हमीरपुर में निकाली गई पदयात्रा में एकत्रित हजारों भाई-बहनों को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल की सेहत और हिमाचल के भाई-बहनों के स्वास्थ्य पर कांग्रेस सरकार लगातार कुठाराघात कर रही है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल होती जा रही है और आम आदमी को अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट, नाकारा और निकम्मी सरकार ने सरकारी अस्पतालों में होने वाले टेस्ट पर ताला लगा दिया है। लाखों मरीजों को अपनी बीमारी की जाँच करवाने के लिए निजी अस्पतालों और लैब में भारी-भरकम खर्च करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि प्रदेश सरकार लैब संचालकों को उनके भुगतान नहीं कर रही है। करोड़ों रुपये के बिल लंबित होने के कारण सरकारी अस्पतालों में जाँच सुविधाएँ प्रभावित हो रही हैं और गरीब मरीजों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
*Sukhu Government Deprives Pensioners of Their Rights; Forces Even 80-Year-Olds to Take to the Streets: Dr. Rajeev Bindal*
Sabse Tez Khabar/Nahan
Addressing a district-level convention of the 'Former Employees' Cell' in Hamirpur, BJP State President Dr. Rajeev Bindal stated that those individuals in Himachal Pradesh who dedicated 30–40 years of their lives to serving the state government—and made significant contributions to the state's development—are now being forced to take to the streets to fight for their rights. This serves as evidence of the Congress-led state government’s apathy and its anti-employee mindset. *80-year-olds forced to leave their homes to protest:* Dr. Bindal noted that elderly citizens, some as old as 80, are being compelled to leave their homes and travel 200–400 kilometers just to participate in protests and demonstrations. This situation has arisen because the Congress government, under the leadership of Sukhvinder Singh Sukhu, has violated the fundamental rights of pensioners. They are being denied the financial benefits due to them upon retirement. He remarked that this is the first time in the history of Himachal Pradesh that approximately 150,000 retired employees are left waiting for the reimbursement of medical bills, the release of Dearness Allowance (DA) installments, the payment of arrears, and the settlement of other financial dues. These senior citizens and their families are enduring both financial and mental distress. Instead of ensuring dignity and financial security in their old age for those who spent their lives serving the state, the Congress government is forcing them into a struggle. Dr. Bindal asserted that the state’s employees and pensioners have become completely disillusioned with the policies of the Congress government and will, in the near future, oust this incompetent and corrupt administration from power. *The Congress government has left Himachal’s healthcare system in a shambles.* Addressing thousands of people during a *padyatra* (foot march) in Hamirpur, Dr. Bindal stated that the Congress government is consistently undermining the health sector and the well-being of the people of Himachal. The state’s healthcare system is deteriorating, forcing the common man to face severe financial hardship to seek medical treatment. He remarked that the corrupt, incompetent, and ineffective Congress government has effectively shut down diagnostic testing services in government hospitals. Consequently, lakhs of patients are compelled to spend exorbitant amounts of money at private hospitals and laboratories to get their medical tests done. The primary reason for this is the state government’s failure to make payments to the operators of these diagnostic facilities. With bills amounting to crores of rupees remaining unpaid, testing services in government hospitals have been severely impacted, and it is the poor patients who are bearing the brunt of this situation.

एक टिप्पणी भेजें