Top News

डीएवी विद्यालय नाहन में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व; 'जय श्री राम' के जयकारों, रामायण नाटिका और रंगोली प्रतियोगिता ने मोहा मन..



 डीएवी विद्यालय नाहन में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व; 'जय श्री राम' के जयकारों, रामायण नाटिका और रंगोली प्रतियोगिता ने मोहा मन..

सबसे तेज़ खबर/नाहन 


स्थानीय डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहन में आज दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में रंगारंग व प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर 'जय श्री राम' के गगनभेदी जयकारों और उद्घोष से गूंज उठा। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय के संगीत अध्यापक श्री सुनील मोहिल के कुशल निर्देशन में प्रस्तुत की गई रामायण पर आधारित एक सुंदर लघु नाटिका रही। इस लघु नाटिका में चौथी, पांचवीं, छठी और आठवीं कक्षा के लगभग 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नाटिका की सूत्रधार आठवीं कक्षा की प्रतिभाशाली छात्रा शगुन राणा रहीं, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति और मंच संचालन से पूरी कथा को सुंदरता से पिरोया। विद्यार्थियों ने भगवान  रामचंद्र के वनवास, माता सीता के हरण तथा रावण-वध के प्रसंगों को संक्षेप में अत्यंत सजीव और मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित शिक्षकों द्वारा लगाए गए 'जय श्री राम' के नारों ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों के जीवंत अभिनय और संवाद अदायगी की सभी ने खूब सराहना की। नाटिका के उपरांत 11वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं सानिया शर्मा और ओशीन पुंडीर ने 'राम को देख कर जनक नंदिनी...' भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनके मधुर सुरों और भक्ति रस से ओत-प्रोत गायन ने कार्यक्रम में समां बांध दिया, जिसे सुनकर सभी विद्यार्थी और शिक्षक मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर विद्यालय में एक अंतर-सदन (इंटर-हाउस) रंगोली प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मकता और रचनात्मकता के सुंदर रंग बिखेरे। कड़े मुकाबले के बाद विवेकानंद हाउस ने प्रथम स्थान, हंसराज हाउस ने द्वितीय स्थान तथा दयानंद हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया। समारोह के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य  ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे कम से कम पटाखों का प्रयोग करें और दीपों के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव व खुशियों के साथ मनाएं।

Diwali Celebrated with Great Fervor at DAV School, Nahan; Chants of 'Jai Shri Ram', a Ramayana Play, and a Rangoli Competition Captivate the Audience


Sabse Tez Khabar/Nahan


The auspicious festival of Diwali was celebrated with great joy and enthusiasm today at the local DAV Senior Secondary School, Nahan. To mark the occasion, a variety of vibrant and inspiring cultural programs, along with creative competitions, were organized on the school premises, where students showcased their talents with immense zeal. Throughout the event, the entire school campus resonated with resounding chants of 'Jai Shri Ram'. The highlight of the celebration was a beautiful short play based on the Ramayana, presented under the expert guidance of the school's music teacher, Mr. Sunil Mohil. Approximately 35 students from classes 4, 5, 6, and 8 participated in this performance. Shagun Rana, a talented student from class 8, served as the narrator; her compelling delivery and skillful stage management beautifully wove the entire narrative together. The students brought key episodes—such as Lord Ram’s exile, the abduction of Mother Sita, and the defeat of Ravana—to life in a vivid and captivating manner, leaving the audience deeply moved. The chants of 'Jai Shri Ram' raised by the students and teachers filled the atmosphere with a spirit of devotion. The children’s lively acting and dialogue delivery drew widespread appreciation. Following the play, Sania Sharma and Oshin Pundir, meritorious students from class 11, gave a soulful rendition of the devotional song (bhajan), "Ram ko dekh kar Janak Nandini..." Their melodious voices, imbued with deep devotion, enchanted the entire gathering, leaving both students and teachers spellbound. On this occasion, an inter-house Rangoli competition was grandly organized at the school, where students showcased their artistic flair and creativity. Following a closely contested competition, Vivekananda House secured first place, Hansraj House took second, and Dayanand House earned third place. At the conclusion of the event, the school principal, Mr. Rakesh Kumar, congratulated the winners and extended his heartfelt Diwali wishes to all students, teachers, and non-teaching staff. In his address, the principal encouraged environmental awareness among the students, urging them to celebrate a pollution-free and safe Diwali. He appealed to the children to minimize the use of firecrackers and to celebrate this sacred festival of lights with love, harmony, and joy.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume