Top News

दीपावली के दिन शिलाई में पसरा मातम, पूर्व जिला परिषद् सदस्य रणजीत नेगी के युवा पुत्र विशाल नेगी का आकस्मिक निधन...

दीपावली के दिन शिलाई में पसरा मातम, पूर्व जिला परिषद् सदस्य रणजीत नेगी के युवा पुत्र विशाल नेगी का आकस्मिक निधन....

सबसे तेज खबर/शिलाई 

दीपावली के पावन पर्व पर शिलाई क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता, जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रणजीत नेगी के पुत्र विशाल नेगी का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे शिलाई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, विशाल नेगी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि बीते कल दोपहर करीब 12 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें घर से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विशाल नेगी के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दीपावली जैसे खुशियों के पर्व पर इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। कम उम्र में उनका इस दुनिया से चले जाना हर किसी को स्तब्ध कर गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े व्यक्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume