सेना और राफेल पर टिप्पणी से विधानसभा में हंगामा, भाजपा ने मंत्री जगत सिंह नेगी को घेरा
सबसे तेज खबर/हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की सेना और राफेल खरीद को लेकर की गई टिप्पणी पर शुक्रवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। मंत्री के बयान को लेकर भाजपा विधायकों ने कड़ा विरोध जताया और इसे सेना के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। विपक्षी भाजपा विधायकों ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई। इसके साथ ही भाजपा ने मुख्यमंत्री से जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से हटाने की भी मांग की। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विधानसभा में विरोध के चलते सदन का माहौल गरमाया रहा। भाजपा विधायकों ने मंत्री के बयान पर आपत्ति जताते हुए सरकार को घेरा और कहा कि सेना से जुड़े मामलों पर जिम्मेदारी के साथ बयान दिया जाना चाहिए। इस विवाद के कारण शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी सदन की कार्यवाही में हंगामे का माहौल बना रहा। विपक्ष ने साफ किया कि जब तक मंत्री अपने बयान पर स्पष्टीकरण नहीं देते और माफी नहीं मांगते, तब तक इस मुद्दे को उठाया जाता रहेगा।
Uproar in Legislative Assembly over remarks on the Army and Rafale; BJP targets Minister Jagat Singh Negi
Sabse Tez Khabar / Himachal Pradesh
A major uproar erupted in the Himachal Pradesh Legislative Assembly on Friday during the winter session, following remarks made by Revenue Minister Jagat Singh Negi regarding the Army and the procurement of Rafale fighter jets. BJP MLAs strongly protested against the Minister’s statement, framing it as a matter concerning the honor of the Army. The opposition BJP legislators demanded a public apology from the Minister and further urged the Chief Minister to remove Jagat Singh Negi from the cabinet. A heated exchange ensued between the ruling party and the opposition, with the atmosphere in the Assembly becoming highly charged. Objecting to the Minister’s comments, the BJP MLAs cornered the government, asserting that statements concerning the Army must be made with a sense of responsibility. Due to this controversy, the proceedings on the third day of the winter session remained tumultuous. The opposition has made it clear that they will continue to raise this issue until the Minister provides a clarification and offers an apology.

एक टिप्पणी भेजें