Top News

डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक ग्राहकों को किया गया जागरूक, OTP और पासवर्ड साझा न करने की दी सलाह..

डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक ग्राहकों को किया जागरूक, OTP और पासवर्ड साझा न करने की दी सलाह..

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक गोपाल दत्त तिवारी ने ग्राहकों को बैंकिंग सुरक्षा और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेन-देन के बढ़ते चलन के बीच साइबर अपराध की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रत्येक बैंक ग्राहक को सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

गोपाल दत्त तिवारी ने ग्राहकों को अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड साझा न करें। थोड़ी सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

इस अवसर पर नेशनल एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष इंदर सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सतर्कता के महत्व से अवगत करवाना और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume