Top News

Paonta Sahib: सतौन बस स्टैंड के पास SIU नाहन की बड़ी कार्रवाई, 604 ग्राम चरस के साथ शिलाई क्षेत्र का एक युवक गिरफ्तार...

Paonta Sahib: सतौन बस स्टैंड के पास SIU नाहन की बड़ी कार्रवाई, 604 ग्राम चरस के साथ शिलाई क्षेत्र का एक युवक गिरफ्तार...

सबसे तेज खबर/ शिलाई 

जिला सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में SIU नाहन की टीम ने सतौन बस स्टैंड के समीप कार्रवाई करते हुए 604 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में शिलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार SIU नाहन की टीम गश्त पर थी और सतौन बस स्टैंड के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव काण्डी सुन्दराड़ी, डाकघर व तहसील शिलाई निवासी नारायण सिंह चरस बेचने का काम करता है। 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से कुल 604 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी नशे के इस अवैध कारोबार में कब से संलिप्त था और इसके पीछे कोई अन्य नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume