Top News

राष्ट्रवाद विषय पर शोध के लिए सिरमौर के डॉक्टर मनोज शर्मा को दिल्ली में स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित



 राष्ट्रवाद विषय पर शोध के लिए सिरमौर के डॉक्टर मनोज शर्मा को दिल्ली में स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

सबसे तेज़ खबर/नाहन

विश्व हिंदी परिषद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ।  इस सम्मेलन में जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के टिक्करी पजेली निवासी  डॉक्टर मनोज शर्मा ने हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किया।  डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी हिंदी, राष्ट्रवाद एवम सुशासन विषय पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में 30 व 31 अक्टूबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, विदेश राज्य मंत्री  भारत सरकार पवित्रा मार्गेटा, गणराज्य फिजी के राजदूत जगन्नाथ सामी, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजीत मिश्र, सांसद के सी त्यागी,  विश्व हिंदी परिषद के अध्यक्ष पदम भूषण यारलगड्डा लक्ष्मी प्रसाद सहित आदि कई गण मान्य विद्वानों ने हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा बनाने पर अपने विचार रखे। इस मौके पर  सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल के डॉ. मनोज शर्मा को  फिजी गणराज्य के राजदूत के साथ विशेष प्रोटोकॉल में बातचीत का अवसर मिला। इस मौके पर डॉ. मनोज शर्मा को  अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेष सम्मान हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्र हित के प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट एवम सराहनीय योगदान के लिए अटल जी के राष्ट्रवाद विषय पर सामूहिक  शोध पत्र प्रस्तुत किया गया। इस दौरान डॉ मनोज शर्मा के  पुत्र सत्यव्रत शर्मा भी साथ रहे। जिस में परिषद की शोध पत्र चयन समिति की संस्तुति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी मिश्र द्वारा डॉ मनोज शर्मा को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Dr. Manoj Sharma from Sirmaur Honored in Delhi for Research on Nationalism

Sabse Tez Khabar/Nahan

An international conference organized by the Vishwa Hindi Parishad (World Hindi Council) was held at Vigyan Bhawan in New Delhi. Dr. Manoj Sharma, a resident of Tikkari Pajeli in the Pachhad subdivision of Sirmaur district, represented Himachal Pradesh at the event. Dr. Sharma noted that the conference—themed "Atal Bihari Vajpayee: Hindi, Nationalism, and Good Governance"—took place on October 30th and 31st. Distinguished figures, including former Vice President Venkaiah Naidu, Minister of State for External Affairs Pabitra Margherita, Ambassador of the Republic of Fiji Jagannath Sami, Union Minister of State for Home Affairs Ajit Mishra, Member of Parliament K.C. Tyagi, and Vishwa Hindi Parishad President (Padma Bhushan) Yarlagadda Lakshmi Prasad, shared their views on establishing Hindi as the national language. During the event, Dr. Manoj Sharma had the opportunity to engage in discussions under special protocol with the Ambassador of the Republic of Fiji. Dr. Sharma was honored for his outstanding and commendable contributions to the promotion of the Hindi language, literature, culture, and national interests, specifically in connection with a collaborative research paper presented on the theme of Atal Bihari Vajpayee’s vision of nationalism. Dr. Sharma was accompanied by his son, Satyavrat Sharma. Following the recommendation of the conference’s research paper selection committee, Dr. Manoj Sharma was presented with a certificate and a memento by the Council’s National Vice President, D.P. Mishra.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume