Top News

Paonta Sahib: भगाणी स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू, विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित....




 Paonta Sahib: भगाणी स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू, विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित....


सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगाणी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक उच्च शिक्षा मदन शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरुवाला के प्रधानाचार्य विजय राघव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आनंद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और शिविर की रूपरेखा सहित आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से स्वयंसेवियों को सामाजिक सेवा, स्वच्छता, अनुशासन, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा मदन शर्मा ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के प्रति जागरूक और समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। वहीं, प्रधानाचार्य विजय राघव ने भी स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिविर की सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवी, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Paonta Sahib: NSS Camp Begins at Bhagani School; Students Encouraged Toward Social Service...

Sabse Tez Khabar/Paonta Sahib


A National Service Scheme (NSS) camp has been inaugurated at the Government Senior Secondary School, Bhagani. Madan Sharma, Deputy Director of Higher Education, attended the event as the special guest, while Vijay Raghav, Principal of the Government Senior Secondary School, Puruwala, was also present as a distinguished guest. During the program, NSS Programme Officer Anand Sharma welcomed the guests and provided a detailed overview of the camp and its planned activities. He explained that through this camp, volunteers will have the opportunity to engage in various activities related to social service, cleanliness, discipline, community participation, and nation-building. Speaking on the occasion, Deputy Director of Higher Education Madan Sharma urged the students to remain aware of and dedicated to social service. He noted that the NSS serves as a vital platform for fostering leadership qualities, cooperation, discipline, and a sense of social responsibility among students. Meanwhile, Principal Vijay Raghav also encouraged the volunteers, motivating them to participate enthusiastically in all the camp’s activities. The event was attended by the school’s NSS volunteers, teachers, and other staff members.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume