शिलाई के भटनोल में दर्द*नाक सड़क हाद*सा, SDM कार्यालय के क्लर्क और 8 वर्षीय बेटे की मौ*त, बेटी सुरक्षित मिली..
सबसे तेज खबर/शिलाई,
जिला सिरमौर के शिलाई-रोहनाट सड़क पर कांडो-भटनोल के समीप रविवार रात करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक ब्रेजा कार (HP85-0365) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कमोटा निवासी सोहन सिंह (40), पुत्र हीरा सिंह, जो एसडीएम कार्यालय शिलाई में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे, और उनके करीब 8 वर्षीय बेटे शिवांशु ठाकुर की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार उनकी करीब 10 वर्षीय बेटी अन्वी ठाकुर को पुलिस और स्थानीय लोगों ने तलाश अभियान के दौरान सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 बजे थाना शिलाई में गांव कांडो-भटनोल में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कार सवार सोहन सिंह और उनके बेटे की मौत हो चुकी थी, जबकि बेटी अन्वी घटनास्थल पर नहीं मिली। इसके बाद पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश की। कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद बच्ची घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर सुरक्षित हालत में मिली। बच्ची के मिलने से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उधर, सोमवार सुबह एसडीएम शिलाई जसपाल प्रशासनिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तलाश अभियान के दौरान ड्रोन की मदद भी ली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद बच्ची किसी तरह कार से बाहर निकल गई थी और रात के अंधेरे में घटनास्थल से दूर चली गई। घटनास्थल के समीप उसका स्कूल बैग मिलने के बाद उसकी तलाश को लेकर चिंता बढ़ गई थी। बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद एसडीएम जसपाल अस्पताल पहुंचे और उसका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से बच्ची के स्वास्थ्य और उपचार को लेकर भी जानकारी ली। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शिलाई भेज दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा थाना शिलाई में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Tragic Road Accident in Bhatnol, Shillai: SDM Office Clerk and 8-Year-Old Son Killed; Daughter Found Safe
Sabse Tez Khabar/Shillai,
A tragic road accident occurred on the Shillai-Rohnat road in Sirmaur district, near Kando-Bhatnol, around 11:30 PM on Sunday night. A Brezza car (HP85-0365) went out of control and plunged into a deep gorge. The accident claimed the lives of 40-year-old Sohan Singh—a resident of Kamota and a clerk at the SDM office in Shillai—and his 8-year-old son, Shivanshu Thakur. Meanwhile, his 10-year-old daughter, Anvi Thakur, who was also in the vehicle, was found safe by the police and local residents during a search operation. The girl sustained only minor injuries. According to the police, they received information about a car accident in the Kando-Bhatnol area around 11:30 PM on Sunday. A police team immediately rushed to the scene, where they discovered that Sohan Singh and his son had died; however, the daughter, Anvi, was not at the site. The police and local villagers launched a search for the child, and after several hours, she was found safe about 500 meters away from the accident site. Her discovery brought a sigh of relief to her family and the villagers. On Monday morning, Shillai SDM Jaspal arrived at the scene with an administrative team; a drone was also utilized during the search operation. Preliminary information suggests that the girl managed to get out of the car after the accident and wandered away from the site into the darkness. Concerns had intensified after her school bag was discovered near the scene. Following her safe recovery, SDM Jaspal visited the hospital to check on her condition and consulted with the doctors regarding her health and ongoing medical treatment. The police have taken possession of the bodies of the two deceased and sent them to the Civil Hospital in Shillai for post-mortem examinations. An investigation into the causes of the accident is underway, and further legal proceedings are being initiated at the Shillai police station. The death of a father and son in this tragic accident has sent a wave of grief throughout the entire region.

एक टिप्पणी भेजें