सबसे तेज़ खबर/नाहन
*नाहन (सिरमौर)।* राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामा के विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की "प्राइड ऑफ आवर स्कूल" उपलब्धि के तहत दो सगी बहनों ने मेरिट में आकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं की छात्रा भूमिका शर्मा और कक्षा 10वीं की छात्रा कंचन शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दोनों सगी बहनें हैं और इनके पिता का नाम जय प्रकाश है। बोर्ड मेरिट में स्थान हासिल करने पर दोनों छात्राओं को 18-18 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि से सम्मानित किया गया है। दोनों बहनों की इस दोहरी सफलता से परिवार सहित पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस सफलता के पीछे कार्यकारी प्रधानाचार्य नीरजा शुक्ला और सभी अध्यापकों की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन है। स्कूल प्रशासन ने दोनों छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Nahan: Remarkable achievement by two sisters from GSSS Rama; both secure spots on the merit list and win scholarships of ₹18,000 each.
Sabse Tez Khabar/Nahan
*Nahan (Sirmaur):* Students from Government Senior Secondary School (GSSS) Rama have brought laurels to the entire region through their outstanding academic performance. As a point of great pride for the institution, two sisters have earned spots on the merit list. According to reports, Bhumika Sharma (Class 12) and Kanchan Sharma (Class 10) delivered excellent results in their respective board examinations. The two are sisters, and their father’s name is Jai Prakash. Having secured positions on the board merit list, both students have been awarded scholarships of ₹18,000 each. This dual success has brought great joy to both their family and the entire school community. The school administration credited this achievement to the hard work and guidance of Acting Principal Neerja Shukla and the teaching staff. The school administration has extended its best wishes to both students for a bright future.

एक टिप्पणी भेजें