सबसे तेज़ खबर/नाहन
बिलासपुर में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-14 छात्र एवं छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सिरमौर जिले के उभरते हुए खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामा की आठवीं कक्षा की मेधावी छात्रा हर्षिता शर्मा (पुत्री पवन कुमार) ने लंबी कूद (Long Jump) स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13.10 फीट की छलांग लगाई और प्रदेशभर में दूसरा स्थान (रजत पदक) हासिल किया है। इस उत्कृष्ट सफलता के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। रामा स्कूल के इतिहास में पहली बार नेशनल के लिए चुनी गईं हर्षिता की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों में भी खेलों के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है। हर्षिता शर्मा एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पिता पवन कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद हर्षिता ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हर्षिता के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे उनके शारीरिक शिक्षा शिक्षक अरुण कुमार का कड़ा प्रशिक्षण और कुशल मार्गदर्शन रहा है, जिन्होंने उन्हें खेल की बारीकियां सिखाईं। इस बहुमुखी सफलता पर विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य नीरजा शुक्ला ने प्रसन्नता एवं संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने हर्षिता शर्मा और उनके शिक्षक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके अलावा, जिला खेल समन्वयक अजय शर्मा ने भी विजेता खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि सिरमौर के युवा खिलाड़ी खेल के मैदान में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ा रहे हैं। प्रतियोगिता में अन्य पदक विजेताओं के साथ हर्षिता की इस कामयाबी पर पूरे शिक्षा विभाग और खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है।
Harshita Sharma from Sirmaur District Secures Second Place in Long Jump Across the State
Sabse Tez Khabar/Nahan
In the state-level Under-14 boys' and girls' athletics competition held in Bilaspur, emerging athletes from Sirmaur district showcased exceptional talent, bringing laurels to the region. Harshita Sharma, a meritorious eighth-grade student at Government Senior Secondary School, Rama (daughter of Pawan Kumar), delivered an outstanding performance in the long jump event, leaping 13.10 feet to secure second place (a silver medal) across the state. Following this remarkable success, she has been selected for the national-level athletics competition. As the first student from the history of Rama School to be selected for the nationals, Harshita’s achievement has sparked a renewed enthusiasm for sports among other students in the region. Harshita Sharma comes from a modest family; her father, Pawan Kumar, works for a private company. Despite limited financial resources and challenging circumstances, Harshita reached this milestone through hard work, unwavering dedication, and firm determination. Her achievement has brought joy not only to her family but to the entire region. Behind this stellar performance lies the rigorous training and expert guidance of her physical education teacher, Arun Kumar, who taught her the nuances of the sport. Neerja Shukla, the acting principal of the school, expressed her happiness and satisfaction regarding this significant achievement. She congratulated Harshita Sharma and her teacher, wishing her a bright future. Additionally, District Sports Coordinator Ajay Sharma commended the winning athletes, noting that young players from Sirmaur are consistently performing exceptionally well on the sports field and bringing honor to the district at the national level. Along with the other medal winners, Harshita’s success has brought a wave of joy throughout the Education Department and among sports enthusiasts.

एक टिप्पणी भेजें