4 दिवसीय जिला सिरमौर प्रवास पर रहेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान..
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी चार दिन 10 से 13 जुलाई, 2026 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 10 जुलाई, को दोपहर बाद उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत काला अंब में चैंबर ऑफ काॅमर्स के उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को प्रातः पांवटा साहिब में जनसमस्याओं को सुनेंगे तथा 12 जुलाई को ग्राम पंचायत शावगा में लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। उद्योग मंत्री 13 जुलाई को प्रातः शिलाई में सरकारी छात्रा खेल छात्रावास के उद्घाटन के सिलसिले में प्रस्तावित शिक्षा मंत्री के दौरे के दौरान उनके साथ उपस्थित रहेंगे।
Industries Minister Harshwardhan Chauhan to Visit Sirmaur District for Four Days
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
Industries, Parliamentary Affairs, and Labour & Employment Minister Harshwardhan Chauhan will be on a four-day visit to Sirmaur district from July 10 to July 13, 2026. A government spokesperson stated that on the afternoon of July 10, after presiding over a meeting of the District Mineral Foundation Trust at the Deputy Commissioner's office in Nahan, the Industries Minister will hold a meeting with industrialists from the Chamber of Commerce in Kala Amb. He further mentioned that the Minister will listen to public grievances in Paonta Sahib on the morning of July 11 and address people's issues in Gram Panchayat Shavga on July 12. On the morning of July 13, the Industries Minister will accompany the Education Minister during the latter's proposed visit to Shillai for the inauguration of the Government Girls' Sports Hostel.

एक टिप्पणी भेजें