Paonta Sahib: छात्र शक्ति–राष्ट्र शक्ति' के संकल्प के साथ एबीवीपी ने मनाया 78वां स्थापना दिवस..
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पांवटा साहिब इकाई ने 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, पांवटा साहिब में "छात्र शक्ति–राष्ट्र शक्ति" विषय पर संगोष्ठी एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और परिषद कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इकाई अध्यक्ष मनीष समटा ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए परिषद की गौरवशाली परंपरा, छात्रहित के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता तथा राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश समराण तथा विशिष्ट अतिथि कुल्लू विभाग के विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा रहे। दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है" और युवा वर्ग विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। सचिन सपटा ने परिषद की 78 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि एबीवीपी ने हमेशा छात्रहित, शिक्षा की गुणवत्ता, राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी है। परिषद का उद्देश्य राष्ट्रनिष्ठ, चरित्रवान और नेतृत्व क्षमता से युक्त युवाओं का निर्माण करना है। संगोष्ठी के बाद परिषद के स्थापना दिवस की खुशी में विद्यार्थियों और उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर इकाई मंत्री अनिकेत भंडारी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Paonta Sahib: ABVP Celebrates 78th Foundation Day with the Resolve of 'Student Power – Nation Power'
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The Paonta Sahib unit of the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) organized a seminar on the theme "Student Power – Nation Power" and a sweets distribution event at Saraswati Vidya Mandir, Paonta Sahib, to mark its 78th Foundation Day and National Student Day. Students, teachers, and council activists participated in the event with great enthusiasm. The program commenced with the ceremonial lighting of the lamp. While welcoming the guests, teachers, and students, Unit President Manish Samta highlighted the council's glorious legacy, the organization's commitment to student welfare, and the role of students in nation-building. Senior activist Mukesh Samran attended as the chief guest, while Sachin Sapta, the *Vibhag Sangathan Mantri* (Divisional Organizing Secretary) for the Kullu division, was the special guest. Both speakers urged students to make education, discipline, moral values (*sanskar*), social responsibility, and service to the nation their life's goals. They emphasized that "student power is nation power" and that the youth can play a pivotal role in building a developed India. Reflecting on the council's 78-year journey, Sachin Sapta noted that the ABVP has consistently prioritized student welfare, quality education, national consciousness, social harmony, and service activities. The council aims to mold youth who are dedicated to the nation, possess strong character, and demonstrate leadership capabilities. Following the seminar, sweets were distributed to the students and all attendees to celebrate the Foundation Day. At the conclusion of the event, Unit Secretary Aniket Bhandari expressed gratitude to all the guests, teachers, students, and activists.

एक टिप्पणी भेजें