एक साल बाद क्रिकेट में वापसी करेंगे यश दयाल, छत्तीसगढ़ से खेलते आ सकते हैं नजर
सबसे तेज खबर/दिल्ली
नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल एक साल से अधिक समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के इस तेज गेंदबाज ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सत्र से पहले टीम बदलने का फैसला किया है और वह अब छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। टीम बदलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। यश दयाल ने आईपीएल 2026 का पूरा सीजन नहीं खेला था। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें सीजन से पहले रिटेन किया था, लेकिन वह टीम से नहीं जुड़े। उस समय आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने कहा था कि दयाल की व्यक्तिगत परिस्थितियों को देखते हुए उनका टीम से दूर रहना खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी, दोनों के हित में था। बाद में यश दयाल ने संकेत दिया कि आईपीएल से बाहर रहने का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय नहीं था। जून में उनकी वापसी की उम्मीद तब मजबूत हुई, जब उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि दयाल को टीम बदलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किया जाएगा, क्योंकि उनसे जुड़े कानूनी मामले सुलझ चुके हैं। अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनके छत्तीसगढ़ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने की संभावना है। यश दयाल की वापसी भारतीय घरेलू क्रिकेट के लिए अहम मानी जा रही है। लंबे अंतराल के बाद मैदान पर लौटने वाले इस तेज गेंदबाज के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। यदि वह अपनी पुरानी लय हासिल करने में सफल रहते हैं, तो घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के जरिए राष्ट्रीय टीम और भविष्य के आईपीएल सीजन में भी अपनी दावेदारी मजबूत कर सकते हैं।
Yash Dayal Set for Cricket Comeback; Likely to Play for Chhattisgarh
Sabse Tez Khabar/delhi
New Delhi: Indian fast bowler Yash Dayal is preparing to return to competitive cricket after a hiatus of more than a year. According to reports, the Uttar Pradesh pacer has decided to switch teams ahead of the 2026-27 domestic cricket season and could soon be seen playing for Chhattisgarh. The process of changing teams is in its final stages, and an official announcement is expected soon. Yash Dayal did not participate in the full IPL 2026 season. Although Royal Challengers Bengaluru (RCB) had retained him prior to the season, he did not join the squad. At the time, RCB's Director of Cricket, Mo Bobat, stated that given Dayal's personal circumstances, his absence from the team was in the best interest of both the player and the franchise. Later, Dayal indicated that sitting out the IPL was not a decision he had made personally. Hopes for his comeback were bolstered in June when Prem Manohar Gupta, Secretary of the Uttar Pradesh Cricket Association (UPCA), announced that Dayal would be issued a No Objection Certificate (NOC) to switch teams, as the legal matters concerning him had been resolved. Now, with all formalities nearing completion, he is likely to play domestic cricket for Chhattisgarh. Yash Dayal's return is considered significant for Indian domestic cricket. All eyes will be on the performance of this fast bowler as he steps back onto the field after a long break. If he succeeds in regaining his old form, strong performances in domestic cricket could strengthen his case for a spot in the national team and future IPL seasons.

एक टिप्पणी भेजें