Top News

गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, नाहन की छात्रा ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता..

 

गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, नाहन की छात्रा ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता..

सबसे तेज खबर/नाहन 


गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, नाहन की छात्रा मीनाक्षी शर्मा ने कैथलीघाट (शिमला) में आयोजित 31वीं हिमाचल प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (जूनियर महिला वर्ग) में कांस्य पदक (Bronze Medal) प्राप्त कर महाविद्यालय, जिला सिरमौर तथा प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 9 से 14 जुलाई, 2026 तक आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ नरेश चाँद शर्मा  समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने मीनाक्षी शर्मा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मीनाक्षी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। महाविद्यालय परिवार ने मीनाक्षी शर्मा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।


Student from Gorakhnath Government Sanskrit College, Nahan, Wins Bronze Medal at State-Level Shooting Competition


Sabse Tez Khabar / Nahan


Meenakshi Sharma, a student of Gorakhnath Government Sanskrit College, Nahan, brought laurels to the college, Sirmaur district, and the state by winning a bronze medal in the 50-meter rifle 3-position event (Junior Women's category) at the 31st Himachal Pradesh State Shooting Championship-2026, held at Kathlighat (Shimla). The competition took place from July 9 to July 14, 2026. The college Principal, Dr. Naresh Chand Sharma, along with the entire faculty and staff, extended their heartfelt congratulations to Meenakshi Sharma on this remarkable achievement and wished her a bright future. They expressed confidence that Meenakshi would continue to excel in national and international competitions, bringing further glory to the college and Himachal Pradesh. The college community expressed happiness over Meenakshi Sharma's success and conveyed their best wishes for her upcoming competitions.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume