12 सितंबर से लापता शिलाई क्षेत्र के कांडोलाणी गांव का 24 वर्षीय युवक रोहड़ू में सकुशल मिला, परिजनों ने ली राहत की सांस..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
जिला सिरमौर के तहसील शिलाई के गांव कांडोलाणी, पंचायत बाम्बल निवासी 24 वर्षीय राजेंद्र उर्फ आशु, जो 12 सितंबर से पांवटा साहिब से लापता था, सकुशल मिल गया है। युवक के मिलने की सूचना के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र रोहड़ू में पुलिस को मिला, जिसके बाद उसे सुरक्षित रोहड़ू पुलिस थाने में रखा गया है। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन युवक को लेने के लिए रोहड़ू रवाना हो गए।
युवक के लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से सहयोग की अपील की गई थी। युवक के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश में सहयोग करने और सोशल मीडिया पोस्ट को अधिक से अधिक साझा करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है। परिजनों ने कहा कि लोगों के सहयोग और दुआओं से उनका बेटा सुरक्षित मिल गया, जिसके लिए वे सभी के आभारी हैं।
एक टिप्पणी भेजें